By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bihar News Today: लड़की को चिकन लॉलीपॉप खिलाकर मुंह में मार दी गोली, फिर कमरे से भाग निकला आरोपी
Bihar News Today: पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना कल्याणी-हरिसभा रोड स्थित मिठनपुरा थाना इलाके के एक होटल के कमरा नंबर 215 में मंगलवार रात को हुई.
Bihar News Today: बिहार से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने लड़की के मुंह में होली मार दी. मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में एक युवक ने एक लड़की के मुंह में गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई. युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बताकर होटल का कमरा बुक कराया था. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बताकर होटल का कमरा बुक कराया था. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना कल्याणी-हरिसभा रोड स्थित मिठनपुरा थाना इलाके के एक होटल के कमरा नंबर 215 में मंगलवार रात को हुई. दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में कमरा बुक किया था.
लड़की के मुंह में मार दी गोली
होटल के रजिस्टर में युवती का पता मालीघाट, जबकि युवक का केवल नाम इमरान अली, मुजफ्फरपुर लिखा गया है. गोली मारने के बाद आरोपी युवती को कमरे में ही छोड़कर फरार हो गया. होटल के कमरे से पिस्तौल बेड पर पड़ी मिली, जिसके मैग्जीन में तीन गोलियां लोड थीं. एक खोखा फर्श पर पड़ा मिला. सहायक पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बुधवार को बताया कि गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लड़की के जबड़े में गोली लगी है. बताया जाता है कि दोनों ने चिकन लॉलीपॉप, रोटी भी खाई थी. उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.
पत्नी बता कर ले गया था युवक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती सिलीगुड़ी की रहने वाली है. अब तक युवती का कोई परिजन सामने नहीं आया है. जबड़े में गोली लगने के कारण वह कुछ बोल नहीं पा रही है. पुलिस ने एफएसएल जांच के लिए कमरा लॉक करवा दिया. युवती का मोबाइल जब्त कर कॉल एवं लोकेशन जांच की जा रही है. पूरे मामले की पड़ताल भी जारी है. (इनपुट्स आईएएनएस)
Also Read:
-
Premi Premika Ka Video: बेटी संग उसके प्रेमी से मिलने गया पिता, फिर 20 सेकेंड में ही लौट आए दोनों | देखिए वीडियो
-
Dance Ka Video: लड़की ने साड़ी में किया जबरदस्त भांगड़ा, फिर तो डांस में अकेले ही लूट ली महफिल | देखें वीडियो
-
Viral Video Today: मम्मी को अमेरिका के ऑफिस में ले गई इंडियन गर्ल, फिर जो हुआ बार-बार देखेंगे | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें