बिहार: टीका लगवाने के बावजूद 40% लोगों में नहीं बन रही एंटीबॉडी, पटना AIIMS के शोध में सामने आईं बड़ी बातें

Bihar Vaccination Latest Update: टीका लगवाने के बाद 60 फीसदी लोगों में ही एंटीबॉडी बन रही है और चालीस फीसदी लोगों में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी एंटीबॉडी नहीं बन रही.

Published date india.com Published: May 19, 2021 5:03 PM IST
बिहार: टीका लगवाने के बावजूद 40% लोगों में नहीं बन रही एंटीबॉडी, पटना AIIMS के शोध में सामने आईं बड़ी बातें

Bihar Coronavirus, Vaccination Latest Update: बिहार में कोरोना वायरस से बचाने के लिए टीका लगवाने के बावजूद करीब चालीस फीसदी लोगों में एंटीबॉडी (Antibodies) नहीं बन पा रही है. पटना एम्स (AIIMS Patna) में इलाज कराने आए मरीजों पर किए गए एक शोध में ऐसा दावा किया गया है. इसके मुताबिक टीका लगवाने के बाद 60 फीसदी लोगों में ही एंटीबॉडी बन रही है और चालीस फीसदी लोगों में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी एंटीबॉडी नहीं बन रही. शोध के लिए पटना एम्स में कोरोना के 100-100 मरीजों की एंटीबॉडी रिपोर्ट पर अलग-अलग अध्ययन किया जा रहा है.

पटना एम्स में डॉक्टर नेहा सिंह ने इस संबंध में अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद संक्रमित मरीजों और सामान्य मरीजों के शरीर में एंटीबॉडी बनने से संबंधित शोध किया जा रहा है. शोध से अब तक सामने आए नतीजों से पता चलता है कि टीका लेने वाले सभी संक्रमितों में एंटीबॉडी समान रूप से नहीं बन पा रही है. कई लोगों में के शरीर में एंटीबॉडी नहीं भी विकसित हो पा रही है.

उन्होंने कहा कि ऐसा लोगों के इम्यून सिस्टम में अंतर की वजह हो रहा है. इसके अलावा लोगों के पारिवारिक जीन के अंतर से भी ये प्रभावित हो रहा है. बकौल डॉक्टर सिंह- किसी व्यक्ति के पूरे परिवार पर कोरोना संक्रमण का बहुत कम असर हो रहा है. वो दवा लेकर जल्दी ठीक हो रहे हैं. इसी तरह किसी अन्य परिवार के लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं और लोगों की मौत तक हो जा रही है. ऐसा शरीर में इम्यून सिस्टम और एंटीबॉडी के बनने की प्रक्रिया प्रभावित होने के चलते होता है.

उन्होंने कहा कि कई लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडी नहीं बन पाती है. मालूम हो कि कई मामलों में कोरोना टीका लगवाने के बावजूद लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली है. कई मामलों में टीके की दोनों खुराक लेने बाद भी संक्रमण से मौत के केस दर्ज किए गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.