By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bihar Political Crisis: सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, चिराग पासवान बोले- प्रदेश में दोबारा चुनाव हों
Bihar Political Crisis: एलजेपी नेता चिराग पासवास ने कहा कि आज नीतीश कुमार की विश्वसनीयता आज शून्य हो चुकी हैं. प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए.
Bihar Political Crisis: बिहार में राजनीतिक घमासान के बीच एलजेपी (रामविलास पासवान गुट) नेता चिराग पासवान ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. उन्होंने जेडीयू चीफ नीतेश कुमार (JDU Chief Nitish Kumar) के सीएम पद से इस्तीफे के बाद ये बात कही. एलजेपी नेता ने मंगलवार को कहा कि आज नीतीश कुमार की विश्वसनीयता शून्य हो चुकी है. हम प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हैं. जनादेश के लिए प्रदेश में नए सिरे से चुनाव होने चाहिए. चिराग ने जेडीयू चीफ से सवाल पूछा, ‘आपकी (नीतीश कुमार) कोई विचारधारा है या नहीं? चुनाव हुए तो आपको जीरो सीट मिलेगी.’
प्रधानमंत्री बनने का प्रयास कर रहे नीतीश कुमार
चिराग पासवास ने अब से कुछ देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि दस नवंबर, 2020 को बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आए. हमने चुनाव के अगले दिन ही कहा कि नीतीश कुमार के लिए उनकी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है. वो कैसे सीएम पद पर बने रहे हैं, इसका हमेशा प्रयास करते रहते हैं. साथ ही लगातार पीएम बनने का भी प्रयास करते हैं. चिराग ने कहा कि एनडीए में रहते उनके लिए ये मुमकिन नहीं था इसलिए नीतीश कुमार दोबारा पलटी मारी.
राजग से अलग हुए सीएम नीतीश
मालूम हो कि जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. कुमार ने कहा कि राजग से संबंध समाप्त करने का निर्णय उनकी पार्टी जद(यू) ने लिया है. माना जा रहा है कि कुमार विपक्ष के सहयोग से नई सरकार बनाएंगे. चौहान से मुलाकात के बाद कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के आवास गए,जहां वह राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे.
Also Read:
-
कंगना रनौत को देखते ही क्यों रास्ता बदल लेते हैं चिराग पासवान? ज़रा सा मुस्कुराए क्या...गले क्या मिले?? लोग पूछने लगे शादी क्यों नहीं करते?
-
कंगना रनौत को देखते ही क्यों रास्ता बदल लेते हैं चिराग पासवान? ज़रा सा मुस्कुराए क्या...गले क्या मिले?? लोग पूछने लगे शादी क्यों नहीं करते?
-
Bihar Government Formation: नीतीश कुमार कल गांधी मैदान में 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे, जानें कौन-कौन होंगे उपस्थित
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें