Bihar Student Withdraws Rs 500 From Atm Finds Rs 87 Crore In Balance Class 9th Studing Became Crorepati For 5 Hours
बिहार में 9वीं कक्षा का छात्र 5 घंटे के लिए बना 87 करोड़ का मालिक, जानें क्या है मामला
बिहार के मुजफ्फरपुर में 9वीं के छात्र सैफ अली के साथ एक हैरान करने वाली घटना घटी. जब वो अपने अकाउंट से 500 रुपए निकालने गया, तो उसने देखा कि उसके अकाउंट में 87.65 करोड़ रुपए की राशि थी.
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र 5 घंटे के लिए करोड़पति बन गया न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक छात्र को ये अंदाजा भी नहीं था कि उसके अकाउंट में हजार-दो हजार नहीं बल्कि 87 करोड़ 65 लाख रुपए हैं.
बता दें कि जब छात्र ने अपने अकाउंट में इतना पैसा देखा, तो वो चौंक गया. मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के चंदन पट्टी के निवासी सैफ अली केवल 500 रुपए निकालने के लिए साइबर कैफे पहुंचा था. इस दौरान जब उसने अपने अकाउंट का बैलेंस देखा तो उसमें करीब 87 करोड़ 65 लाख रुपए नजर आए. इतना बैलेंस देखने के बाद साइबर कैफे कै मालिक और छात्र चौंक गए. इसके बाद सैफ अली ने ये बात घर पहुंचकर अपनी मां को बताई.
बैंक ने किया सैफ अली का खाता फ्रीज
क्ला 9वीं के छात्र सैफ को जब ये घटना समझ नहीं आई तो फिर, उसकी मां ने ये बात गांव के एक लड़के को बताई. जब सैफ बैंक स्टेटमेंट के लिए सीएसपी (Customer Service Point) गया, तब तक अकाउंट से 87 करोड़ 65 लाख रुपए वापस हो चुके थे और खाते में केवल 532 रुपए का बैलेंस दिखाई दे रहा था.जिसके बाद बैंक ने उसका खाता फ्रीज कर दिया. जब सैफ ने बैंक में जाकर इस मामले की जानकारी दी, तो उसकी पुष्टि हुई कि 87 करोड़ 65 लाख रुपए 5 घंटे के अंदर ही अकाउंट से हटा दिए गए थे.
चंद घंटों में हो गई राशि गायब
बता दें कि इस मामले में सैफ के परिवालों ने कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की है, लेकिन पैसे किसने और कहां से भेजे, इसका पता नहीं चल पा रहा है. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर एक छात्र के अकाउंट में इतनी बड़ी राशि कैसे आई. हालांकि, कुछ घंटों बाद ये राशि वापस चली गई थीऔर उसका अकाउंट फ्रीज हो गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.