पटना: बिहार सरकार एक ओर तो राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी के दावे कर रही है, दूसरी ओर परीक्षा के पहले दिन ही एक बड़ी चूक सामने आई है. परीक्षा शुरू होते ही बारहवीं कक्षा के बायोलॉजी का प्रश्नपत्र वायरल हो गया. जांच में पता चला कि प्रश्नपत्र ठीक वैसा ही था, जैसा परीक्षार्थियों को मिला था. मामले की तस्दीक करते हुए नवादा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि लीक हुआ प्रश्नपत्र असली था. उन्होंने प्रश्नपत्र लीक की विस्तृत जांच का भरोसा भी दिलाया है. प्रश्नपत्र नवादा के अलावा सुपौल में भी लीक हुआ था.
Highlights
परीक्षा शुरू होने के ठीक बाद वायरल हुआ प्रश्नपत्र
सुपौल और नवादा में हुई घटना
बोर्ड ने माना शरारती तत्वों का कृत्य
बोर्ड ने बताया शरारत
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के चेयरमैन आनंद किशोर ने हालांकि इसे शरारत करार दिया. अपने बयान में उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने की कोई संभावना नहीं है. परीक्षा शुरू होने के ढ़ाई घंटे बाद यदि प्रश्नपत्र वायरल हो तो इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता. ये शरारती तत्वों का कृत्य है.
तेजस्वी यादव का दावा, सरकार को पहले से थी जानकारी
वहीं, राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार को मामले की पूरी जानकारी थी. इसके बावजूद परीक्षा निरस्त नहीं की गई. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के छात्रों के भविष्य के साथ नहीं खेलने की नसीहत भी दी. दूसरी ओर, बिहार प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि इतने बड़े राज्य में इस तरह की छोटी घटनाओं को टाला नहीं जा सकता. उन्होंने दावा किया कि परीक्षा की व्यवस्था पिछले वर्षों के मुकाबले काफी चाक-चौबंद है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.