बीजेपी सांसद का सुशील मोदी पर बड़ा हमला- 'पार्टी को कत्लगाह बना दिया'

बीजेपी के सांसद भोला सिंह ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है...

Published date india.com Updated: July 25, 2017 8:44 AM IST
bjp-leader-bhola-singh-controversial-comment-on-sushil-modi | बीजेपी सांसद का सुशील मोदी पर बड़ा हमला- 'पार्टी को कत्लगाह बना दिया'
बीजेपी के सांसद भोला सिंह ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है... (File Photo)

पटना. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद भोला सिंह ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) पर निशाना साधा है. उन्होंने सुमो को पार्टी का ‘खलनायक’ बताते हुए कहा कि वे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी के साथ नहीं आने दे रहे हैं. उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को नीतीश के लिए दरवाजा खोल देना चाहिए. बिहार के बेगूसराय के सांसद भोला सिंह ने सोमवार को कहा, ‘बिहार की राजनीति के दुश्चक्र और दशा-दिशा का अगर कोई खलनायक है, तो वह स्वयं सुशील मोदी हैं. जिसे नायक होना चाहिए था, आज खलनायक है.’

सिंह ने आगे कहा कि सुशील मोदी खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए बिहार को बदनाम करने में भी नहीं हिचकते. उन्होंने पार्टी को ‘कत्लगाह’ बना दिया है. उन्होंने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार बीजेपी में खास वर्ग के लोगों को परेशान किया जा रहा है. बीजेपी सांसद ने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग आ गए हैं, जिन्हें पार्टी से कोई मतलब ही नहीं है.

भोला सिंह ने नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार केशरी के बाद बड़ी मुश्किल से बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसका अपना कोई परिवार नहीं है, जिसकी अपनी कोई दौलत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी को नीतीश के आने के लिए दरवाजा खोल देना चाहिए. बीजेपी ने अभी खिड़की खोली है, जिसे सुशील मोदी बंद कर रहे हैं.’

फोटो साभार: Getty Images

फोटो साभार: Getty Images

अपनी ही पार्टी के सांसद के इस बयान पर बिहार बीजेपी के नेता असहज नजर आ रहे हैं. बीजेपी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि ऐसे बयानों पर कार्रवाई के लिए पार्टी में अनुशासन समिति बनी है, वही निर्णय लेती है.

बीजेपी के प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने पार्टी सांसद के इस बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा, ‘भोला सिंह अब बुजुर्ग हो चुके हैं. कई पार्टियों में भी रह चुके हैं. उनका बयान मगर आपत्तिजनक है. सुशील मोदी ने बिहार में बीजेपी की साख को मजबूत किया है. अगर उनको तकलीफ है, तो पार्टी के उचित फोरम पर ऐसी बात रखनी चाहिए. ऐसे बयानों से पार्टी को नुकसान होता है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.