PM मोदी का दावा- बिहार में सभी 40 सीटें जीतेगा NDA, देशभर में 400 सीटें जीतने पर भी बयान दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीतने का दावा किया है. उन्होंने पूर्वी भारत में भाजपा के पक्ष में भी अच्छे नतीजे आने की उम्मीद जताई है.

Published: May 13, 2024, 12:49 AM IST

Lok Sabha Election 2024: रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे. यहां आने के बाद उन्होंने शाम के समय दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने न्यूज चैनल एनडीटीवी से खास बातचीत की, उन्होंने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीतने का दावा किया. साथ ही पूर्वी भारत में भाजपा के पक्ष में अच्छे नतीजे आने की उम्मीद जताई.

हमारी सरकार ने हर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया: पीएम मोदी

पटना में रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने कहा- एनडीए के 400 पार करने का दृढ़ संकल्प है और बिहार ने भी नई रंग और ताकत भरी है. पूरे देश में जो माहौल है, वही माहौल यहां का है. भारत का विकास करना है तो हमें पूर्वी भारत को विकसित करना होगा…पूर्वी भारत को ग्रोथ इंजन बनाना चाहिए.

उन्होंने कहा पिछले 10 साल में हमारी सरकार ने भारत के पूर्वी राज्यों में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित हर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है. पूर्वी भारत में इस बार पहले से ज्यादा सीटें मिलेगी. जैसे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम में पहले से ज्यादा सीटें मिलेगी. इस बार एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी.

भाजपा ने देश को मजबूत सरकार का मॉडल दिया

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, भाजपा ने देश को एक मजबूत सरकार का मॉडल दिया है. देश ने कांग्रेस, लेफ्ट और मिली-जुली सरकारों का मॉडल देखा है. देश ने एक गतिशील और निर्णायक सरकार देखी है. देश ने रिस्क लेने वाली सरकार देखी है और आज हम उसी के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं.

महिला वोटर्स के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

महिला वोटर्स के मुद्दे पर उन्होंने कहा- कि महिला सशक्तीकरण पर यह मेरा कमिटमेंट है और मैंने जी-20 समिट में लीड लिया है, वूमेन लीड डेवलपमेंट और इसके लिए हमें महिलाओं को अवसर देना चाहिए…हमने गांव में ड्रोन दीदी बनाई. इसके अलावा सेना में महिलाओं के लिए द्वार खोले, एयर फोर्स में महिलाओं को पायलट बनाया. हमने सीमा पर देश की बेटियों को भेजा. सियाचिन में हमारी बेटियां देश की रक्षा कर रही हैं. देश की विकास यात्रा के लिए महिलाओं का विकास बेहद जरूरी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.