Bihar की नई सरकार में सब ठीक! मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मांझी ने शुरू किया प्रेशर पॉलिटिक्स; जानें क्या दिया बयान | VIDEO

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार ने बीते रविवार को महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और उसी दिन NDA की मदद से रिकॉर्ड 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले ली.

Published date india.com Updated: February 2, 2024 6:20 PM IST
jitan ram manjhi nitish kumar
jitan ram manjhi nitish kumar

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सियासी उठापटक के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपने 8 कैबिनेट सहयोगियों के साथ बीते रविवार (28 जनवरी) को रिकॉर्ड 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. बिहार की नई सरकार में BJP और NDA के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (Hindustani Awam Morcha) भी शामिल है. बिहार में जिन 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार ‘सुमन’ भी शामिल हैं. बिहार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है. इससे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है. जीतनराम मांझी ने नई सरकार में एक और मंत्री पद की मांग की है.

‘कम से कम 2 मंत्री पद चाहिए’

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, ‘हम शुरू से कह रहे हैं कि एक निर्दलीय विधायक को एक मंत्रालय मिलता रहा है, हम 5 हैं, 4 MLA और एक MLC तो हमें कम से कम 2 मंत्री जरूर चाहिए. मैंने इस बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और गृह मंत्री अमित शाह से बात की है. उन्होंने अभी तक सकारात्मक या नकारात्मक बात नहीं कही है. हमें उम्मीद है कि हमें एक विभाग और मिलेगा.’ मांझी ने कहा, ‘5 फरवरी को कैबिनेट विस्तार होगा और उसी दिन विभाग भी बांट दिए जाएंगे…’ हालांकि कैबिनेट विस्तार को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

10 से पहले होगा कैबिनेट विस्तार

खबर है कि 10 फरवरी को बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और विभागों का आवंटन करेंगे. BJP के एक पदाधिकारी ने बताया कि नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रक्रिया जारी है और फरवरी के पहले हफ्ते में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.

JDU के एक नेता ने कहा कि पोर्टफोलियो बंटवारा और मंत्रिमंडल विस्तार उस दिन होगा जब भाजपा चाहेगी, क्योंकि निरंतरता बनाए रखने के लिए इसमें बदलाव की संभावना नहीं है. विभागों का वितरण 2020 के फॉर्मूले के अनुसार किया जाएगा, जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2 BJP उपमुख्यमंत्रियों के साथ NDA सरकार बनी थी. उम्मीद की जा रही कि कुमार के पास गृह विभाग होगा, जबकि BJP को वित्त, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिल सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.