Chirag Paswan Attacks Rjd Congress If They Cant Manage The Alliance How Will They Keep Bihar United
RJD-कांग्रेस पर चिराग पासवान का हमला- 'गठबंधन संभाल नहीं सकते, बिहार को क्या एकजुट रखेंगे'
चिराग पासवान ने महागठबंधन में हुए पूरी तरह के टूट की ओर इशारा करते हुए कहा, "इतनी गड़बड़ी के बावजूद अगर वे सत्ता की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह 'मुंगेरी लाल के सपने' के समान है.
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में महागठबंधन की स्थिति पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने महागठबंधन में एकता की कमी का दावा किया. इसके साथ ही, महागठबंधन के नेताओं पर समाज के वंचित वर्गों के साथ छल करने का आरोप लगाया.
चिराग पासवान ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “महागठबंधन में इतनी गड़बड़ी चल रही है, लेकिन राहुल गांधी कहां हैं?
क्या यह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की नैतिक जिम्मेदारी नहीं थी कि वे बैठकर गठबंधन में अड़चनों को दूर करें? यह कांग्रेस की गंभीरता की कमी को दर्शाता है.” उनका कहना है कि 14 नवंबर के बाद बिहार में एनडीए सरकार बनेगी और लोगों ने समझ लिया है कि अगर महागठबंधन पांच पार्टियों को एक साथ नहीं रख सकता, तो वह बिहार को कैसे एकजुट रख पाएगा.
अपमान, भ्रम और धोखा
चिराग पासवान ने कहा, “जो लोग गठबंधन को संभाल नहीं सकते, वे किस दुनिया में जी रहे हैं, यह सोचने वाली बात है. आज भी दूसरी चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे ऐसे बयान दे रहे हैं ताकि गठबंधन की अव्यवस्था या विफलता को छुपाया जा सके.”
दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी को टिकट न मिलने पर उन्होंने कहा कि यह हमेशा से कांग्रेस और महागठबंधन नेताओं का तरीका रहा है. उनका उद्देश्य वंचित वर्गों का अपमान, भ्रम और धोखा देना है और मौका मिलते ही वे सिर्फ अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति करते हैं.
इतनी गड़बड़ी के बावजूद सत्ता की उम्मीद…
चिराग पासवान ने महागठबंधन में हुए पूरी तरह के टूट की ओर इशारा करते हुए कहा, “इतनी गड़बड़ी के बावजूद अगर वे सत्ता की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह ‘मुंगेरी लाल के सपने’ के समान है. इतने दिनों बाद आज उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. इतने समय तक वे कहां थे? आज अशोक गहलोत बिहार आए हैं जब महागठबंधन में सब कुछ हो चुका है.”
इस दौरान, चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर भी तंज कसा. उन्होंने जलेबी का जिक्र करते हुए कहा, “वे जिस तरीके से हरियाणा में वह औंधे मुंह गिरे, बिहार में भी यही हाल होने वाला है.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.