Delhi Patna Train Tickets: होली के मौके पर बिहार जाने के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में ट्राई करें टिकट

Delhi Patna Train Tickets, 14 festive special trains found from NDLS, DLI, ANVT to PNBE, HJP, CPR, PPTA: इस महीने की 29 तारीख को होली है. इससे पहले बड़ी संख्या में दिल्ली और आसपास के शहरों से लोग बिहार जाते हैं.

Published date india.com Published: March 15, 2021 1:01 PM IST
Delhi Patna Train Tickets, Festive Special Trains, NDLS, DLI, ANVT, PNBE, HJP, CPR, PPTA

Delhi Patna Train Tickets, 14 festive special trains found from NDLS, DLI, ANVT to PNBE, HJP, CPR, PPTA: इस महीने की 29 तारीख को होली है. इससे पहले बड़ी संख्या में दिल्ली और आसपास के शहरों से लोग बिहार जाते हैं. ऐसे में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नियमित के अलावे बिहार के प्रमुख शहरों के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई है. पहले से ही तमाम ट्रेनों में टिकटों की मारामारी है. आइए हम आपको बिहार के लिए चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनों के बारे में बताते हैं जिनमें आपको ऐन मौके पर टिकट मिल सकता है.

ये है विशेष ट्रेनों की लिस्ट…

  1. अवध असम स्पेशल जिसका नंबर 05910 है वह दिल्ली से सुबह में 7:25 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह में हाजीपुर पहुंचेगी.
  2. नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल जिसका नंबर 02570 है. यह ट्रेन नई दिल्ली है दोपहर में 12:15 पर चलेगी और अगले दिन सुबह में 4:30 बजे छपरा स्टेशन पर पहुंचेगी.
  3. बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस वैसे तो नियमित ट्रेन है लेकिन रेलवे कोरोना काल में इसे भी स्पेशल बनाकर चला रहा है. इसका नंबर 02566 है. यह ट्रेन दोपहर में नई दिल्ली से 1 बजे चलती है और सीवान, छपरा होते हुए अगले दिन करीब 5:30 बजे सुबह में सोनपुर पहुंचती है.
  4. श्रमजीवी एक्सप्रेस- यह भी नियमित ट्रेन है लेकिन स्पेशल के रूप में चल रही है. इसका नंबर 02392 है और नई दिल्ली से दोपहर 1:10 बजे चलती है और अगले दिन सुबह में 7 बजे पटना पहुंचती है.
  5. विक्रमशीला एक्सप्रेस भी नियमित ट्रेन है, जो आनंद विहार से दोपहर में 1:15 बजे चलती है और अगले दिन तड़के 2:10 बजे पटना पहुंचती है.
  6. दानापुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से दोपहर में 1:35 बजे चलती है और अगले दिन सुबह 7:15 बजे दानापुर पहुंचती है. इसका नंबर 03258 है.
  7. नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल ट्रेन का नंबर 02424 है और यह नई दिल्ली से शाम 4:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:20 में पटना पहुंचती है.
  8. नई दिल्ली-राजेंद्र नगर पटना स्पेशल ट्रेन भी होली को लेकर चलाई जा रही है. यह शाम 5:10 बजे नई दिल्ली से चलती है और अगले दिन सुबह 4:40 बजे पटना पहुंचती है. इसका नंबर 02310 है.
  9. संपूर्णक्रांति स्पेशल एक नियमित ट्रेन है और इसका नंबर 02394 है. यह नई दिल्ली से शाम 5:30 बजे चलती है और अगले दिन सुबह 6:40 बजे पटना पहुंचती है.
  10. नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल ट्रेन का नंबर 02564 है और यह नई दिल्ली से शाम 5:55 बजे चलती है और अगले दिन सुबह 10:22 बजे छपरा पहुंचती है.
  11. आनंदविहार-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन वैसे तो नियमित रूप से लिच्छवी एक्सप्रेस के नाम से चलती है, लेकिन इन दिनों यह स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही है. इसका नंबर 04006 है और यह आनंद विहार से शाम 6 बजे चलती है और सीवान, छपरा होते हुए अगले दिन 3:18 बजे सोनपुर पहुंचती है.
  12. वैशाली एक्सप्रेस… यह नियमित ट्रेन भी अभी स्पेशल के रूप में चल रही है. यह शाम 6 बजे आनंद विहार से चलकर अगले दिन 1:43 बजे सोनपुर पहुंचती है.
  13. आईपीआर फेस्टिवल स्पेशल. इसका नंबर 02562 है और यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:15 में चलती है और अगले दिन 1:58 बजे सोनपुर पहुंचती है.
  14. दिल्ली एमएलडीटी स्पेशल- इसका नंबर 03414 है और यह दिल्ली से रात 9:40 बजे चलती है. अगले दिन शाम 8:55 बजे पटना पहुंचती है.
  15. ब्रह्मपुत्र स्पेशल ट्रेन- इसका नंबर 05956 है और यह रात 11:40 बजे दिल्ली से चलती है और अगले दिन दोपहर में 2:20 बजे पटना पहुंचती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.