दिवाली-छठ पर जेल से बाहर नहीं आएंगे राजद सुप्रीमो लालू यादव, सुनवाई इस तारीख तक टली

Lalu Prasad Yadav Bail Petition: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिवाली-छठ पूजा तक जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे.

Published date india.com Published: November 6, 2020 1:36 PM IST
Lalu Prasad Yadav Fodder Scam

Lalu Prasad Yadav Bail Petition: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिवाली-छठ पूजा तक जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत पर आज सुनवाई होनी थी लेकिन अदालत ने मामले की सुनवाई 24 नवंबर तक टाल दी है. इस मामले में जमानत मिलने पर लालू जेल से बाहर आ सकते थे

इससे पहले लालू यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया था कि इस मामले में अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई निर्धारित की थी. उनका मामला हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ के सामने सूचीबद्ध किया गया था.

उन्होंने कहा कि यादव की ओर से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आधी सजा काटने के आधार पर जमानत प्रदान किए जाने की गुहार लगाई गयी है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद इस मामले में 42 माह जेल में रह चुके हैं.

ऐसे में आधी सजा काटने के आधार पर उन्हें जमानत मिल जाने की संभावना थी. सजा की आधी अवधि काट लेने के आधार के अलावा लालू की ओर से उन्हें किडनी, हृदय रोग व शुगर सहित 16 प्रकार की बीमारियां होने का भी दावा किया गया है.

दुमका कोषगार से गबन के मामले में जमानत मिलती है तो राजद सुप्रीमो जेल से रिहा हो जाएंगे. चारा घोटाले के चार मामलों में यादव को सजा मिली है, जिनमें से चाईबासा के दो मामले व देवघर के मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.