बिहार: नालंदा मेडिकल कॉलेज के वार्ड में घुसा पानी, ICU में तैरती दिखीं मछलियां

पटना में भारी बारिश के कारण नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कुछ वार्ड सहित आईसीयू में पानी भर गया है.

Published date india.com Published: July 30, 2018 8:20 AM IST
बिहार: नालंदा मेडिकल कॉलेज के वार्ड में घुसा पानी, ICU में तैरती दिखीं मछलियां
Representative Image

पटना: पटना में पिछले दो दिनों से हुई भारी बारिश के कारण यहां के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के कुछ वार्ड सहित आईसीयू में पानी भर गया है. एनएमसीएच के अधीक्षक डा. चंद्रशेखर ने बताया कि जलजमाव के मद्देनजर औषधि विभाग के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती मरीजों को सर्जिकल वार्ड के आईसीयू में ट्रांसफर किया गया है और पंप की मदद से पानी निकासी का काम लगातार जारी है.

एनएमसीएच के परिसर, वार्डों और आईसीयू में करीब घुटने तक जलभराव के कारण वहां कार्यरत अस्पताल कर्मियों के साथ मरीजों के अभिभावकों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एनएमसीएच में भर्ती एक मरीज के अभिभावक ने कहा कि अगर आगे भी यहीं स्थिति बनी रही तो वे भी बीमार पड जाएंगे.

एनएमसीएच के आईसीयू वार्ड की एक नर्स ने भी जलभराव के कारण मरीजों के इलाज में हो रही कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम भी बीमार पड जाएंगे. आप यहां हुए जलभराव में मछली के तैरने के साथ कभी कभी बिच्छु और सांप भी तैरते हुए पा सकते हैं.’ इस बाबत जब स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से संपर्क साधा गया तो उनका फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह पार्टी कार्य से शिमला गए हुए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.