Bihar News: जनसाधारण एक्सप्रेस से छात्रा ने लगाई छलांग, बताया-वे मुझे गंदी तरह से छू रहे थे

जनसाधारण एक्सप्रेस से स्कूल से अपने घर जा रही छात्रा के साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी की. उससे आजिज होकर छात्रा ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. छात्रा ने बताया कि ट्रेन में कुछ मनचले उसे गंदी तरह से छू रहे थे. छात्रा गंभीर रूप से घायल है.

Published date india.com Published: May 18, 2022 10:55 AM IST
Bihar News: जनसाधारण एक्सप्रेस से छात्रा ने लगाई छलांग, बताया-वे मुझे गंदी तरह से छू रहे थे
running train (File Photo)

Bihar News: समस्तीपुर में छेड़खानी से तंग आकर एक छात्रा ने जनसाधारण एक्सप्रेस से छलांग लगा दी. इससे उसे गहरी चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छात्रा जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन  से अपने घर जा रही थी. उसने बताया कि चलती ट्रेन में दो लड़के उसके साथ गंदी हरकते कर रहे थे, उनकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने ट्रेन से छलांग लगा दी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा रेलवे फाटक के पास छात्रा जख्मी हालत में मिली. उसके सिर, पैर एवं हाथ में गंभीर चोटें आई है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेल अस्पताल में भर्ती किया गया है.

जनसाधारण ट्रेन से कूदी छात्रा

छात्रा मुजफ्फरपुर से बरौनी जाने के लिए निकली थी और जनसाधारण एक्सप्रेस पर सवार हुई थी. ट्रेन खुली तो उसके साथ बैठे दो लड़के उसे लेकर गंदी-गंदी कमेंट करने लगे. जब उसने मना किया तो उसे गंदी तरह से यहां-वहां छूने लगे. इससे वह  परेशान हो गई थी. जब लड़कों ने अपनी हरकतें बंद नहीं की तो हालात बिगड़ गए. छात्रा ने बताया कि ट्रेन में बहुत लोग थे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया. छात्रा को कुछ समझ नहीं आया तो उसने ट्रेन से छलांग लगा दी.

घटना के बारे में आरपीएफ ने पूरी तहकीकात की है और मामले की जांच में जुट गई है. जख्मी छात्रा की पहचान बेगूसराय जिला के बरौनी निवासी के रूप में हुई है और वह मुजफ्फरपुर में एएनएम स्कूल की छात्रा है.

आरपीएफ की सूचना मिलने के बाद छात्रा के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपने साथ लेकर चले गए.

आरपीएफ इंस्पेक्टर अच्छे लाल सिंह यादव ने बताया कि गेट पर युवती खड़ी थी. ट्रेन में भीड़ थी, इससे वह गिर गई होगी और जख्मी हो गई होगी. उसे रेलवे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. लड़की के पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.