Khan Sir Coaching Centre Firing Controversy: बिहार की राजधानी पटना में फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ (Khan Sir News) से जुड़ा मामला गरमाता जा रहा है. कदमकुआं पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज होने के बाद खान सर ने शनिवार (जून, 06, 2026) को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पटना पुलिस ने कदमकुआं इलाके में उनके कोचिंग सेंटर में हुई फायरिंग के सिलसिले में FIR दर्ज की थी. इसके बाद से ही उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी. खान सर के खिलाफ यह FIR हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है.
पुलिस ने यह कार्रवाई खान सर के बॉडीगार्ड्स के बयानों के बाद की, जिन्होंने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया था कि उन्होंने उन्हें निर्देश दिया था, ‘तुम गोली चलाओ, बाकी मैं संभाल लूंगा.’ इन बयानों के आधार पर, पुलिस ने फैसल खान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया.
उधर, एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए खान सर के पैतृक गांव यूपी के देवरिया के उनके स्थानीय पार्षद ने कई खुलासे किये. स्थानीय पार्षद आदित्य सिंह ने खान सर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि अपनी TRP के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं. वह खान सर नहीं अभिमान सर हैं. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का नियम सिर्फ दूसरों के लिए है. खान सर उसी नियम का हवाला देकर दूसरों पर कार्रवाई करवा लेते हैं, लेकिन उनपर यह लागू नहीं होता.
उन्होंने गांव के विकास के लिए बन रहे नाली को भी रुकवा दिया, क्योंकि यह उनके घर के सामने से जा रहा था. उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता क्योंकि वह सीधे डीएम को फोन करते हैं और उसके बाद पूरा प्रशासन यहां पहुंच जाता है. आदित्य ने बताया कि पहले मैं उनके बहुत मानता था, लेकिन जबसे इनके तेवर और अभिमान को देखा मैंने इनसे दूरी बना ली. आदित्य ने यह भी बताया कि खान सर ने कभी गांव के लिए कुछ भी नहीं किया है.
खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनपर शिकंजा कसा.
खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि गोली उन्होंने खान सर के कहने पर चलाया था.
खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं.
पटना के SP कार्तिकेय शर्मा ने कहा जो भी एविडेंस सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
यह मामला 2 जून को कोचिंग सेंटर में हुई झड़प से जुड़ा है, जिसके दौरान बॉडीगार्ड्स के गोलियां चलाते हुए वीडियो सामने आए थे. पुलिस पहले ही दो गार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जांच के दौरान खान सर से भी पूछताछ की गई थी. पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा ने कहा, ‘मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है. फिलहाल, जांच चल रही है. हम सही पूछताछ और जांच के बाद अगला कदम उठाएंगे’ FIR के बाद, खान सर के सपोर्ट में सैकड़ों स्टूडेंट्स ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के बाहर जमा हुए थे और उनके पक्ष में नारे भी लगाए थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.