IRCTC Scam: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, राजद सुप्रीमो लालू यादव के खास भोला यादव गिरफ्तार

IRCTC Scamमें बुधवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है और राजद सुप्रीमो लालू यादव के खास भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई बिहार में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.

Published date india.com Updated: July 27, 2022 11:24 AM IST
IRCTC Scam: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, राजद सुप्रीमो लालू यादव के खास भोला यादव गिरफ्तार
bhola yadav irctc scam

IRCTC Scam: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के मामले में बुधवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खास, उनके हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. बिहार में सीबीआई इस मामले में सुबह से चार जगहों पर छापेमारी कर रही है.

सीबीआई ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ 2004-09 में रेलवे में ‘ग्रुप डी’ की नौकरियों के बदले पटना में एक लाख वर्ग फुट जमीन कथित तौर पर लेने के आरोप में एक नई प्राथमिकी दर्ज की थी. सीबीआई अधिकारियों ने ये जानकारी दी थी. यह मामला तब का है जब संयुक्त प्रगतिशील मोर्चा (संप्रग) सरकार के दौरान लालू रेल मंत्री थे.

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने चार दिन पहले सीबीआई ने पूछताछ के लिए भोला यादव को बुलाया था. नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी स्कैम में यह बड़ी गिरफ्तारी है.

सीबीआई ने इस मामले में हाल ही में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव पर केस भी दर्ज किया था. इसी साल मई में एक साथ 17 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.