EnglishHindi

बिहार: मुठभेड़ में चलीं 100 राउंड गोलियां, इंस्पेक्टर आशीष कुमार शहीद, एक बदमाश ढेर

बिहार के खगड़िया जिले के दूरदराज के इलाके में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस निरीक्षक शहीद हो गए.

Published: October 13, 2018, 4:23 PM IST

खगड़िया (बिहार): बिहार के खगड़िया जिले के दूरदराज के इलाके में शनिवार तड़के बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस निरीक्षक शहीद हो गए. उन्हें गोली लगी. इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. एक सिपाही को भी गोली लगी. वहीँ, एक बदमाश को भी गोली गई, जिससे उसकी मौत हो गई. बदमाशों और पुलिस के बीच करीब 100 राउंड गोलियां चलीं.

खगड़िया की पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बताया कि इलाके में घूम रहे एक समूह के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम दुधेला दियारा क्षेत्र में पहुंची तो गिरोह के लोगों ने उनपर गोलियां चला दी जिसके बाद मुठभेड़ हुई.

उन्होंने बताया कि कुछ घंटे तक चली मुठभेड़ में करीब सौ चक्र गोलियां चली. इसमें पसराहा थाने के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह (30) की मौत हो गई और घायल कांस्टेबल दुर्गेश सिंह को पड़ोस के भागलपुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुठभेड़ में गिरोह का एक सदस्य मारा गया जबकि बाकी फरार हो गए. उसकी पहचान नहीं हो पाई है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.