पुलिस कस्टडी से बाहर आए खान सर, BPSC के खिलाफ छात्र प्रदर्शन में शामिल होने के बाद किए गए थे डिटेन

Khan Sir: नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पर मशहूर शिक्षक खान सर को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद कस्टडी से रिहा हो गए.

Published date india.com Updated: December 6, 2024 8:42 PM IST
Khan Sir latest news
खान सर ताजा खबर

Khan Sir Arrest:  नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में शामिल खान सर को पुलिस ने हिरासत में लिया था. कुछ ही देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. उन्हें गर्दनीबाग थाने में रखा गया था. खान सर के साथ गुरु रहमान भी इस प्रदर्शन में शामिल थे. यह गिरफ्तारी तब हुई, जब छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिससे कई छात्रों को चोटें आईं.

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ विरोध (Khan Sir Latest News)

खान सर और उनके समर्थक छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे और नॉर्मलाइजेशन को खत्म करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि जब तक बीपीएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा, तब तक वे अपना विरोध खत्म नहीं करेंगे. यह प्रदर्शन बीपीएससी के खिलाफ था, जो परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों से विरोध कर रहा था.

पुलिस लाठीचार्ज और छात्रों की स्थिति (Khan Sir Latest News)

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए. इसके बावजूद छात्रों ने अपना विरोध जारी रखा. खान सर और गुरु रहमान छात्रों के समर्थन में आगे आए और उन्होंने आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया. इस घटना ने पटना में छात्रों के बीच गुस्से को और बढ़ा दिया.

राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ (Khan Sir Latest News)

पटना में हुए लाठीचार्ज पर बिहार के विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे तानाशाही करार दिया और नीतीश सरकार से सवाल किया कि क्यों बिहार के छात्रों से संवाद स्थापित करना सरकार के लिए मुश्किल हो रहा है. तेजस्वी ने यह भी कहा कि लाठीचार्ज ने सरकार के अहंकार को उजागर किया है और छात्रों के साथ न्याय नहीं किया गया है. इस घटना ने पटना के छात्रों को अपने अधिकारों के लिए और भी प्रेरित किया है, और सरकार पर दबाव बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.