'टीचर हैं, टीचर की तरह व्यवहार करें...', खान कोचिंग विवाद मामले में रोशन आनंद को जमानत - जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ

Written By: Parinay Kumar Updated by: Parinay Kumar
Updated Date:June 15, 2026 11:23 AM IST

Khan Sir Coaching Firing Case: रोशन आंनद ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे. पुलिस ने खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के आरोप में 3 जून को रोशन आंनद को गिरफ्तार किया था.

Khan Sir Coaching Firing Case: खान सर कोचिंग विवाद के मामले में ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद (Roshan Anand) को जमानत मिल गई है. खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के आरोप में पुलिस ने 3 जून को रोशन आंनद को जेल भेजा था. मामले में सोमवार (जून, 15, 2026) को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने रोशन आनंद को जमानत दे दी. रोशन आनंद को जमानत देते हुए कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की. अदालत ने कहा, 'गुरु हैं, खान और रोशन आनन्द गुरु की तरह व्यवहार करें. दोनों टीचर हैं, हेल्दी कम्पीटिशन करें, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों.'

Advertising
Advertising

भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे रोशन आनंद

अदालत के इस फैसले के बाद रोशन आनंद को बड़ी राहत मिली है. जमानत मिलने के बाद रोशन आनंद अब अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे, जिनकी नेपाल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. रोशन आनंद की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता रमाकांत शर्मा के हवाले से न्यूज एजेंसी IANS ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अनावश्यक रूप से गंभीर धाराएं लगाई हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) को शामिल किया, जबकि घायल व्यक्तियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी और चोटें केवल सामान्य प्रकृति की थीं.

कोर्ट में क्या हुई बहस?

वकील ने यह भी तर्क दिया कि FIR में खुद यह उल्लेख है कि सुरक्षा गार्डों द्वारा फायरिंग की बात सामने आई है. ऐसे में यह मामला किसी संगठित अपराध का नहीं, बल्कि कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद का प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में दोनों पक्षों के बीच विवाद को अनावश्यक रूप से आपराधिक रूप देकर FIR दर्ज की जा रही है, जिससे स्थिति और जटिल हो रही है. हालांकि अब कोर्ट ने रोशन आनंद को पक्की जमानत दे दी है.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला चर्चित शिक्षक फैजल खान के कोचिंग संस्थान के बाहर कथित फायरिंग और झड़प से जुड़ा हुआ है. इसी घटना के बाद रोशन आनंद को आरोपी बनाया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. वे पिछले कुछ समय से न्यायिक हिरासत में थे. अदालत के आदेश के बाद अब रोशन आनंद को जमानत मिल गई है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें