Lalu Prasad Yadav Bail Petition In Dumka Treasury Case Ranchi High Court Hearing Rjd
लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई, क्या लालू होंगे रिहा?
लालू प्रसाद यादव को दुमका ट्रेजरी मामले में 7 साल की सजा हुई थी. उनकी सजा की अवधि के पूरे हो जाने को उनके वकील ने आधार बनाते हुए कोर्ट में जमानती अर्जी दी है.
पटना: चारा घोटाला मामले में रांची में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर कल यानी शुक्रवार को रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. लालू यादव की ओर से दुमका कोषागार से करोड़ो रुपये की अवैध निकासी के मामले में कोर्ट में जमानत याचिका डाली गई है. बता दें कि लालू प्रसाद यादव को दुमका ट्रेजरी मामले में 7 साल की सजा हुई थी. उनकी सजा की अवधि के पूरे हो जाने को उनके वकील ने आधार बनाते हुए कोर्ट में जमानती अर्जी दी है.
गौरतलब है कि लालू को चारा घोटाला मामले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में पहले ही जमानत दी जा चुकी है. फिलहाल लालू पर चारा घोटाला मामले के 5वें मामले में सुनवाई चल रही हैं, जिसमें डोरंडा कोषागार से अवैध तरीके से 139 करोड़ रुपये निकले जाने का मामला है.
बता दें कि शुक्रवार को अगर लालू को दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में रांची हाईकोर्ट द्वारा जमानत दे दी जाती है तो उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा. बता दें कि बिहार में सरकार गिराने को लेकर लालू प्रसाद यादव का हाल ही में एक फोन कॉल ऑडियो वायरल हुआ था. इसके सामने आने के बाद भाजपा विधायक ललन पासवान ने लालू के खिलाफ पटना में FIR दर्ज कराई है. इसी कड़ी में लालू यादव को रांची के 1 केली बंगले से रांची स्थित रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में शिफ्ट कर दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.