बचपन की दो सहेलियां जब हुईं जवान, दोनों का प्यार देख घरवाले हुए हैरान, जानिए वजह

बचपन की दो सहेलियां जब जवान हुईं तो दोनों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं. लेकिन उनके इस अजब प्यार की गजब कहानी सुन पुलिस वाले हैरान हैं तो परिजन बदहवास हैं. जानिए...

Published date india.com Published: October 13, 2020 12:31 PM IST
First lesbian marriage in Bengaluru
lesbian marriage

Unique Love story: बचपन की दो सहेलियां एक साथ जवान हुईं और दोनों के बीच ऐसा प्यार पनपा कि दोनों एक-दूसरे के बिना जीने का सोच भी नहीं सकतीं. दोनों का बचपन का प्यार कब एक-दूसरे को इतने करीब ले आया कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा ली, दोनों को पता भी नहीं चला. दोनों के इश्क का जादू ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने जाति, धर्म और लिंग का बंधन खत्म कर एक-दूसरे के साथ पूरा जीवन बिताने की कसम खा ली.

दोनों सहेलियों के प्यार के अजब प्रेम की गजब कहानी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थानाक्षेत्र के गोबरसही इलाके की है. बचपन की दो सहेलियां आरती और रूपम  (काल्पनिक नाम)  साथ में पढ़ती थीं, जब दोनों ने मैट्रिक की परीक्षा देकर इंटरमीडिएट में एडमिशन लिया तो दोनों को लगा कि दोनों एक दूसरे से बेइंतिहा प्यार करती हैं और दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने एक-दूसरे को पति-पत्नी की तरह स्वीकर कर लिया और अब दोनों दूसरे के बिना रह नहीं सकतीं.

अब ये दोनों लड़कियां एक-दूसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में जीने-मरने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी इसी वजह से उन्‍होंने इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन में एक साथ एक कॉलेज में एडमिशन कराया. बचपन की यह दोस्ती युवा अवस्‍था की दहलीज पर मोहब्बत में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे को हमराह के रूप में देखना शुरू कर दिया. आरती हीर बन गई, तो उसकी दोस्त रूपम रांझा.

आरती ने इसके लिए अपना पहनावा और चाल-ढाल लड़कों जैसा बना लिया. दोनों एक दूसरे के साथ पिछले चार साल से गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिलेशन में रह रही हैं. इस बीच, रूपम के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी तो उसने आरती को ये बात बता दी. दोनों को जब कुछ नहीं सूझा तो दोनों  6 अक्टूबर को घर से फरार हो गईं.

घर से निकलकर दोनों बस पकड़ दरभंगा चले गईं. दोनों के परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना सदर थाने को दी और खुद भी अपने स्तर से खोजबीन करते रहे. परिजनों को जब दोनों का लोकेशन दरभंगा में मिला तो वो दरभंगा पहुंचे और दोनों को एक साथ एक कमरे से बरामद कर लिया. परिजनों के साथ दोनों को थाने लाया गया. पुलिस  को दोनों ने अपने प्यार और साथ रहने की बात बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई.
परिजन भी दोनों की इस तरह की बातें सुनकर बदहवास हैं तो पुलिस भी इस अजीब से रिश्ते का हल तलाशने में जुटी हुई है. सदर थाने की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा ने बताया इस मामले में दोनों परिवारों और दोनों लड़कियों को साथ बैठाकर पूछताछ की जा रही है. आगे कानून के लिहाज से जो जायज होगा वो कार्रवाई की जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.