लोकसभा चुनाव में 7 सीटों से कम पर समझौता नहीं करेगी: लोक जनशक्ति पार्टी

लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर दिया बयान

Updated: October 23, 2018, 5:36 PM IST

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता भले ही लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे में कहीं कोई विवाद नहीं होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के लोकसभा चुनाव में सात सीटों के दावे ने एनडीए के इस दावे की पोल खोल दी है. लोजपा नेता और बिहार के मंत्री पशुपति कुमार पारस ने यहां मंगलवार को कहा कि लोजपा किसी भी हालत में सात सीटों से कम पर समझौता नहीं करेगी. पार्टी ने अन्‍य राज्‍यों में भी सीटें मांगी हैं.

मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का वीडियो वायरल, ‘पार्टी गई तेल लेने, मेरी इज्जत रख लो’

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा, “हम पहले भी सात सीटों पर चुनाव लड़े थे और इस बार भी सात सीटों की मांग करेंगे. पार्टी की लोकप्रियता पहले से काफी बढ़ी है, और इस कारण लोजपा को झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी सीटें चाहिए.”

शिवपाल की पार्टी का हुआ रजिस्‍ट्रेशन, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया मिला नाम

पारस ने हालांकि, यह भी कहा कि अभी सीट बंटवारे को लेकर राजग में कहीं कोई चर्चा नहीं हुई है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई पारस के इस बयान के बाद बिहार में राजग में सीट बंटवारे को लेकर एकबार फिर सियासी पारा गर्म होने की उम्मीद जताई जा रही है.

सक्रिय राजनीति में शामिल होंगे प्रवीण तोगड़िया, जल्‍द करेंगे पार्टी के नाम की घोषणा

बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में लोजपा, रालोसपा और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था, परंतु जद (यू) के राजग में शामिल होने के बाद लोजपा, रालोसपा की सीटें कम होने की आशंका है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.