Lok Sabha Elections 2024 Mukesh Sahni Joins Mahagathbandhan Vip Gets These Three Seats To Vip
Bihar Lok Sabha Election: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, RJD ने VIP को अपने कोटे से दी ये तीन सीटें
Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार की सभी 40 सीटों पर 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होना है. राजद ने अपनी 26 सीटों में से 3 सीटें मुकेश साहनी की पार्टी को दी है.
Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार महागठबंधन में अब मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की पार्टी VIP की भी एंट्री हो चुकी है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को खुद के कोटे से तीन सीटे देगी. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बताया कि गोपालगंज, झंझाड़पुर और मोतिहारी की सीट पर VIP का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा.
#WATCH | Former Deputy Chief Minister of Bihar and RJD leader Tejashwi Yadav says, “…RJD will be contesting from 26 seats and our party has decided that from our quota we will be giving 3 seats to Mukesh Sahni’s party. The three seats- Gopalganj, Jhanjharpur & Motihari…” pic.twitter.com/QWfCLpY8bU
बिहार के पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘…राष्ट्रीय जनता दल 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी को 3 सीटें देंगे. ये तीन सीटें- गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं…’
#WATCH | Vikassheel Insaan Party’s Mukesh Sahni says, “…We are people who believe in the ideology of Lalu Prasad Yadav…BJP tried to poach our leaders & tried to finish our party…” pic.twitter.com/TN3kc6Rt8L
वहीं, गठबंधन में शामिल होने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश सहनी ने कहा, ‘…हम लालू प्रसाद यादव की विचारधारा में विश्वास करने वाले लोग हैं…BJP ने आपके नेताओं को तोड़ने की कोशिश की और हमारी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की…”
बिहार में किस फेज में कहां डाले जाएंगे वोट
फेज
तारीख
निर्वाचन क्षेत्र
सीट
1
19 अप्रैल
औरंगाबाद, नवादा, जमुई, गया
4
2
26 अप्रैल
कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, बांका, भागलपुर
5
3
07 मई
मधेपुरा, खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, अररिया
5
4
13 मई
बेगूसराय, मुंगेर, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर
5
5
20 मई
सीतामढ़ी, सारण, हाजीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर
5
6
25 मई
वाल्मीकि नगर, सीवान, और महाराजगंज,
8
पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज
7
01 जून
आरा, बक्सर, पटना साहिब, सासाराम, नालंदा,
8
पाटलिपुत्र, काराकाट और जहानाबाद
04 जून
रिजल्ट
BJP पर साधा निशाना
मुकेश सहनी ने कहा, ‘2 साल से मैं गांव-गांव में घूम रहा हूं और सबको जागरुक कर रहा हूं जब देश एक है संविधान एक है तो हमारे साथ न्याय क्यों नहीं? देश के अन्य राज्यों में हमेशा समाज को आरक्षण मिला हमसे कई वादा बीजेपी ने किया, लेकिन काम निकल गया उसके बाद हमारे समाज को और हमें वह भूल गए. उन्होंने कहा, ‘2024 का जो चुनाव होगा उसका रिजल्ट चौंकाने वाला होगा. 40 सीट महागठबंधन जीतेगी.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.