बिहार के सारण में बड़ा हादसा, सरयू नदी में नाव पलटने से कइयों के मौत की आशंका, अब तक निकाले जा चुके हैं 3 शव 

Bihar Latest News: नाव पर सवार सभी किसान हैं और दियारा में खेती कर नाव से अपने घर लौट रहे थे. तभी नदी में असंतुलित होकर नाव नदीं में पलट गई.

Published date india.com Updated: November 1, 2023 10:11 PM IST
boat capsize

Bihar News: बिहार के सारण जिले में बड़ा नाव हादसा हुआ है. सारण जिले के माझी में सरयू नदी में बोट पलटने से कई लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है. राहत और बचाव अभियान जारी है. अब तक तीन लोगों का शव बरामद किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि नाव पर सवार 18 लोग अब भी लापता हैं. Zee News की रिपोर्ट के मुताबिक, नाव पर सवार सभी किसान हैं और दियारा में खेती कर नाव से अपने घर लौट रहे थे, तभी नदी में असंतुलित होकर नाव नदीं में पलट गई.

सारण के डीएम अमन समीर भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव अभियान जारी है.
स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है. DM अमन समीर ने कहा, ‘हम मौके पर हैं और यहां के लोगों से बात की है. हमने नाव पर सवार कुछ लोगों से भी बात की. उन्होंने कहा कि वे हर सुबह खेती के लिए वहां जाते थे और शाम को वापस आते थे.’  उनकी संख्या 19 थी. हमारे पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनमें से 10 सुरक्षित हैं, 3 की मौत हो गई और 7 अन्य को बचाया जा रहा है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.