बिहार में 10वीं की छात्रा को बंदूक की नोक पर किया अगवा, फिर 5 बदमाशों ने किया गैंगरेप

यहां कोचिंग से लौट रही एक 10वीं कक्षा की छात्रा को कुछ लोगों ने पिस्टल की नोंक पर अगवा कर लिया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

Published date india.com Published: January 7, 2021 10:34 AM IST
बिहार में 10वीं की छात्रा को बंदूक की नोक पर किया अगवा, फिर 5 बदमाशों ने किया गैंगरेप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कोचिंग से लौट रही एक 10वीं कक्षा की छात्रा को कुछ लोगों ने पिस्टल की नोंक पर अगवा कर लिया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बता दें कि यह घटना सोमवार की है लेकिन पुलिस में यह मामला तीन दिन बाद यानी आज दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक कोचिंग से लौट रही 10वीं कक्षा की छात्रा को कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया. इसके बाद एक पेट्रोल पंप के कमरे में 5 लोगों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया. हालांकि इस बीच मौका पाकर किसी तरह लड़की वहां से भागने में कामयाब हो पाई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने लड़की के परिजनों को सूचना दी और वे वहां पहुंचकर लड़की को अपने साथ घर ले गए.

बता दें कि सोमवार की इस घटना का मामला बुधवार को थाने पहुंचा. हालांकि परिजन इससे पहले सकरा थाने को इस मामले की जानकारी दे चुके थे. बता दें बदमाश एक बोलेरो में सवार होकर आए थे. बता दें कि रेप की घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने ही एक आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया.

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अन्य मो. इजहार, आदित्य झा व अन्य तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मो. इजहार को पीड़िता के ही परिवारवालों ने पकड़ा था. पुलिस गुरुवार यानी आज आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी बता दें कि पीड़िता का अभी सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जिसपर अभी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.