Muzaffarpur Sex Racket Revealed Near Police Station Clever Dirty Aunty Grip Girls To Job Offer Police Astonished To See
Bihar News: मुजफ्फरपुर की शातिर डर्टी आंटी, सेक्स रैकेट के लिए लड़कियों को यूं फंसाती थी जाल में, जानकर हो जाएंगे हैरान
मुजफ्फरपुर की शातिर डर्टी आंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो इतनी शातिर है कि पुलिस चौकी से 10 कदम की दूरी पर सेक्स रैकेट चलाती थी और पुलिस को खबर भी नहीं लगी. आंटी जी लड़कियों को यूं फंसाती थी जाल में, जानकर हो जाएंगे हैरान...
Muzaffarpur Sex Racket: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. बड़ी बात ये है कि पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर ये सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चलता था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. इस सेक्स रैकेट को चलाने वाली डर्टी आंटी, आंटी जी पकड़ में आई है. इस डर्टी आंटी का नाम शहनाज खातून है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इस डर्टी आंटी ने कई बड़े खुलासे किए हैं. शातिर आंटी जी लड़कियों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाती थी, फिर उनका अश्लील वीडियो बना लेती थी. ब्लैकमेल कर लड़कियों को सेक्स रैकेट के धंधे में धकेल देती थी.
पास में थी पुलिस चौकी, भनक तक नहीं लगी
ताज्जुब की बात है कि जहां ये देह व्यापार का धंधा चलता था उससे महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है. शातिर महिला ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर के स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने के बहाने कई लड़कियों को सेक्स रैकेट में धकेला है. उसने बताया कि लड़कियों को बुलाकर पहले उन लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाई जाती थी, जिसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर, जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जाता था.
कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुकी है डर्टी आंटी
शहनाज खातून ने कई महिलाओं और युवतियों की जिंदगी बर्बाद की है. उसने खुद ही कबूल किया है कि उसने किसी को नौकरी के नाम पर तो किसी को पैसे का लालच दिखाकर फंसाती थी और उसके बाद उन लड़कियो-महिलाओं को इस गोरखधंधे में धकेल देती थी. उसने बताया कि एक बार जो लड़की या महिला इस धंधे में घुस जाती थी तो बदनामी के डर से वापस नहीं लौटती थी.
इतना ही नहीं, आंटी जी ने ये भी बताया कि अगर कोई इसका ज्यादा विरोध करती तो उसकी अश्लील वीडियो के दम पर डरा दिया जाता था. अपने फोटो-वीडियो देखकर लड़कियां अपना मुंह बंद रखती थीं.
पुलिस कर रही है पूछताछ
महिला एसएचओ नीरू कुमारी ने बताया कि मास्टरमाइंड शहनाज खातून समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. साथ ही एक ग्राहक को भी आरोपियों संग जेल भेज दिया गया है. पुलिस अभी इस बारे में पूछताछ कर रही है कि आरोपियों के सिंडिकेट में कौन-कौन शामिल है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.