Video: सावधान! बच्चे को तौलिया में लपेट छूमंतर हुई महिला, अस्पताल का CCTV देख आप भी रह जाएंगे दंग

Bihar News: नंदनी देवी ने शनिवार को एक बेटे को जन्म दिया था. जब वह उसे को दूध पिलाने के लिए एसएनसीयू रूम में गई, तो पाया कि बच्चा वहां पर नहीं है.

Published date india.com Published: September 16, 2024 5:06 PM IST
Video: सावधान! बच्चे को तौलिया में लपेट छूमंतर हुई महिला, अस्पताल का CCTV देख आप भी रह जाएंगे दंग

New Born Baby Kidnap Viral Video: बिहार के बेगूसराय में बने सदर अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड से एक नवजात बच्चे को चोरी कर लिया गया. माता-पिता को जब इस बारे में पता चला, तो वह दंग रह गए. घटना के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वो किसी भी हालत में अपना बच्चा वापस मांग रहे हैं. बच्चे का पता लगाने के लिए जब अस्पताल का सीसीटीवी देखा गया, तो
एक बुजुर्ग महिला बच्चे को तौलिया में लपेट चुराकर ले जाते हुए दिखाई दी.

दूध पिलाने के लिए मांगा बच्चा, तो…

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम जब लोहिया नगर निवासी नंदनी देवी को डिलीवरी का दर्द उठा, तो उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां नंदनी ने रात 10:30 बजे एक बेटे को जन्म दिया और उस बच्चे को अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया. रविवार जब बच्चे को दूध पिलाने के लिए बच्चे के परिजन एसएनसीयू में पहुंचे और नर्स से बच्चे की मांग की, तो पता चला कि बच्चा गायब है.

यहां देखें CCTV में कैद हुई वीडियो-

बच्चे को तौलिया में लपेट चुराती दिखी महिला

बच्चा लापता है ये सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी ने हंगामा शुरू कर दिया. जांच के लिए जब अस्पताल का सीसीटीवी देखा गया, तो लाल साड़ी में एक बुजुर्ग महिला बच्चे को तौलिया में लपेट चुराकर ले जाते हुए दिखाई दी. आप लापरवाही, देखिए की एसएनसीयू में कार्यरत किसी भी नर्स या कर्मचारी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी.

आरोपी महिला को ढूंढ रही बिहार पुलिस

घटना के संबंध में जब बेगूसराय के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार ने कर्मचारियों से पूछताछ की, तो पता चला कि किसी ने कहा था कि नंदनी अपना बच्चा मांग रही है. फिर, बच्चे को ले जाने के लिए कहा गया और महिला गायब हो गई. घटना को लेकर ये भी बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अस्पताल से निकलने के बाद बच्चा को बेच दिया. फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है और आरोपी महिला की तलाश जारी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.