कैमूर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौके पर ही मौत

Bihar News: यह हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-2 स्थित देवकली के पास हुआ है. घटना के बाद NH-2 पर लंबा जाम लग गया...

Published date india.com Published: February 25, 2024 10:24 PM IST
कैमूर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौके पर ही मौत

Bihar News: बिहार के कैमूर में रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया. कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार ने पहले बाइक में टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी. हादसे में कार सवार आठ और एक बाइक सवार की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई अन्य गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए.

पुलिस के मुताबिक, मोहनिया में देवकली गांव के पास तीन गाड़ियों भिड़ंत हुई. शुरुआती जांच में पता चला कि गाड़ियां काफी तेज रफ्तार में थीं, इनमें से एक कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. एक्सीडेंट में जख्मी 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, और एनएच-2 पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया.

कैसे हुई तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत?

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो कार सासाराम की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही थी. जैसे ही गाड़ी देवकली गांव के पास पहुंची, ड्राइवर का नियंत्रण खो गया. इसके चलते स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और फिर अनकंट्रोल होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चली गई. फिर दूसरी सड़क पर सामने से आ रहे कंटेनर से स्कॉर्पियो जा टकराई और टक्कर लगते ही गाड़ी पलट गई. इस पूरे हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 8 लोगों और बाइक सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई.

कार में सवार 8 लोगों में से कोई जिंदा नहीं बचा

पूरे हादसे को आंखों से देख एक चश्मदीद ने बताया कि हादसे के बाद गांव वालों ने गाड़ियों में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. इसके बाद सूचना पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जख्मी लोगों को अस्पताल भेजा गया है और शव को बाहर निकालकर पहचान की जा रही है. स्कॉर्पियो में 8 लोग बैठे हुए थे, जिनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा, एक बाइक सवार की भी जान चली गई.

क्या बोली मोहनिया पुलिस?

मोहनिया के डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया, स्कॉर्पियो कार सासाराम से वाराणसी की ओर जा रही थी, उसने पहले बाइक को टक्कर मारी. इसके बाद कार डिवाइडर से टकराई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई. कार में 8 लोग सवार थे. फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.