पटना-बोधगया सीरियल ब्लास्ट में शामिल था नाबालिग, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने सुनाई सजा

27 अक्टूबर 2013 को पटना के गांधी मैदान में बीजेपी की हुंकार रैली के दौरान धमाके हुए थे.

Written by: India.com News Desk Edited by: amit mandal
Updated: October 11, 2017, 7:51 PM IST

पटना की जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने साल 2013 के पटना सीरियल ब्लास्ट और बोधगया धमाके में एक नाबालिग आरोपी को दोषी करार दिया है. जस्टिस बोर्ड ने एक नाबालिग को दोषी करार देते हुए उसे तीस साल की सजा सुनाई है.

ये नाबालिग लड़का पटना और बोधगया में हुए सीरियस बम धमाकों में सीधे तौर पर शामिल था. इसी लड़के ने पटना में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली स्थल और बोधगया तक बम लेकर गया था. गिरफ्तार नाबालिग पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में केस चल रहा था.

27 अक्टूबर 2013 को पटना के गांधी मैदान में बीजेपी की हुंकार रैली के दौरान ये धमाके हुए थे. इसमें तब बीजेपी के पीएम उम्मीदवार घोषित नरेंद्र मोदी का भाषण था. उनके भाषण के दौरान ही मैदान में धमाके होने लगे जिससे अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए थे.

हालांकि कम क्षमता के विस्फोट के चलते भारी अफरातफरी नहीं मची और कम से कम नुकसान हुआ. खास बात ये है कि धमाकों के बीच मोदी मंच पर ही डटे रहे और लोगों से शांति की अपील करते हुए अपना भाषण पूरा किया. उनके साथ बीजेपी के बड़े नेता भी मंच पर ही मौजूद थे. तब बीजेपी ने इसे लेकर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया था.

इसी तरह बोधगया धमाके में भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था. लगातार बम धमाकों से नीतीश सरकार की भारी किरकिरी हुई थी. इस मामले में भी कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. जांच में खुलासा हुआ था कि धमाकों में रोहिंग्या मुस्लिमों का भी हाथ था जिन्होंने विश्वप्रसिद्ध बोधगया को निशाना बनाया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.