बिहार: जमीन के अंदर छिपा रखा था हथियारों का जखीरा, पुलिस ने 3 को दबोचा

मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीका रामपुर गांव की है घटना

Published date india.com Updated: December 26, 2017 11:21 PM IST
email india.com By Aman Gupta email india.com | Edited by Aman Gupta email india.com
police arrested 3 people in bihar with illeagel weapons | बिहार: जमीन के अंदर छिपा रखा था हथियारों का जखीरा, पुलिस ने 3 को दबोचा
Image used for representational purpose only.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने मंगलवार को एके-47 और 1300 कारतूसों समेत हथियारों और गोलाबारुद का एक बडा जखीरा बरामद किया . इस संबंध में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोगों ने अपने घर में हथियार और गोलाबारुद छिपाया है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीका रामपुर गांव से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया.

एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीन व्यक्तियों- संजीव कुमार शाह, सनोज यादव और रमन शर्मा ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि संजीव कुमार शाह के घर के भीतर बड़ी संख्या में हथियार और 1300 कारतूसों समेत गोलाबारुद छिपा कर रखा हुआ है.

यह भी पढ़ें: हथियार खरीदने के मामले में चीन-पाक से आगे निकला भारत बना नंबर 1

शाह के घर के अंदर जमीन खोदने पर पुलिस की टीम ने एक एके-47, एक अर्द्धस्वचालित राइफल, दो पिस्तौल, एक 303 राइफल, चार रिवॉल्वर, स्थानीय तौर पर बनाई गईं तीन स्वचालित पिस्तौल, 14 अर्द्ध निर्मित पिस्तौलें, चार देशी पिस्तौल जब्त की.

एसपी ने बताया कि वहां से कुछ और हथियार और गोलाबारुद बरामद होने की संभावना है. भारती ने बताया कि संजीव कुमार शाह और सनोज यादव पहले भी हथियारों की तस्करी के मामले में जेल की सजा काट चुके हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.