Bihar Politics: बिहार विधानसभा के पहले सत्र के आखिरी दिन नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भाषाई मर्यादा पार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की. इतना ही नहीं, उन्होंने विरोधियों को चोर व बेइमान भी कह डाला. उनके इस तीखे रूख को लेकर सदन में हंगामा हो खड़ा हो गया और सत्तापक्ष ने तेजस्वी को भाषायी मर्यादा याद दिलाई.
तेजस्वी यादव ने आज भरे सदन में बिहार चुनाव का गुस्सा उतारते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी की और निजी हमले किए. उनके द्वारा दिए गए बच्चों वाले बयान और बच्चे गिनने और पैदा करने की बातें कई बार दोहराईं. तेजस्वी का गुस्सा इस तरह का था कि सत्ता पक्ष के एक विधायक की ओर मुखातिब होते हुए कहा- ये लोग तो चोर हैं, बेईमान हैं.
तेजस्वी ने यह भी कहा कि एनडीए चोर दरवाजे से सत्ता में आया है. इसके बाद तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निजी टिप्पणी भी की और कहा कि लोग नीतीश कुमार के बारे में भी कहते हैं कि उन्हें एक लड़का है और लड़की पैदा ना हो जाए इसी वजह से उन्होंने आगे बच्चे पैदा नहीं किए. मुख्यमंत्री जी पर यह शोभा नहीं देता कि वह दूसरों के बच्चों को गिनें.
तेजस्वी यादव के इस तरह के बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया. हालांकि तेजस्वी के इस बयान को विधानसभाध्यक्ष ने रिकॉर्ड से हटा देने की बात कही. तेजस्वी ने ऐसा नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार का दौरान दिए बयान को याद दिलाते हुए कहा. बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद का नाम लिए बगैर कहा था कि लड़के की चाहत में कुछ लोग अपने बच्चों का इतना बड़ा कुनबा बना लेते हैं. नीतीश कुमार के इस बयान पर तेजस्वी का गुस्सा आज सदन में देखने लायक था.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.