कुढ़नी उपचुनाव के नतीजे को लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को घेरा, जानें क्या दिया बयान

Kurhani Bypoll Result: कुढ़नी उपचुनाव के नतीजे को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला.

Published date india.com Published: December 9, 2022 11:51 PM IST
कुढ़नी उपचुनाव के नतीजे को लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को घेरा, जानें क्या दिया बयान

Kurhani Bypoll Result: कुढ़नी उपचुनाव के नतीजे को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. प्रशांत किशोर ने दावा किया कि हाल के कुढ़नी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी महागठबंधन सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को दर्शाती है. राज्य में 3,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकले किशोर ने यह भी कहा कि उन्हें लोगों के साथ बातचीत के दौरान पता चला है कि वे बिहार में ‘बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार’ से तंग आ चुके हैं.

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के घोड़ासहन इलाके में पत्रकारों से किशोर ने कहा, ‘लोग महागठबंधन सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं. मैं पिछले कई दिनों से लोगों से बातचीत कर रहा हूं और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वे राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं.’ उन्होंने कहा, ‘कुढ़नी उपचुनाव का नतीजा नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों के गुस्से को दर्शाता है.’ भाजपा ने बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.