Prashant Kishors Jan Suraaj Releases Another List Of 65 Candidates For The Upcoming Bihar Assembly Elections 2025
Jan Suraj 2nd List: जन सुराज ने 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, जानें PK की पार्टी ने किसे कहां से दिया टिकट- यहां है पूरी LIST
Bihar Chunav Update: बिहार की सभी 243 सीटों पर 2 चरणों में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा.
Prashant Kishor makes BIG announcement days before Bihar Assembly election, predicts NDA's...
Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी (Jan Suraaj Candidate List) कर दी.सोमवार को जारी दूसरी सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले जन सुराज की पहली लिस्टमें 51 प्रत्याशियों के नाम थे.
राघोपुर सीट पर सस्पेंस कायम
दूसरी सूची में राघोपुर सीट शामिल नहीं है, जहां से मौजूदा विधायक तेजस्वी यादव हैट्रिक बनाने की कोशिश में हैं. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशांत किशोर राघोपुर से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं और तेजस्वी को सीधे चुनौती दे सकते हैं. मालूम हो कि प्रशांत किशोर ने 11 अक्टूबर को राघोपुर से चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत की थी. उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि वह तेजस्वी को ‘अमेठी में राहुल गांधी की तरह’ हराएंगे.
Add India.com as a Preferred Source
पहली लिस्ट में कौन-कौन?
जन सुराज पार्टी ने 9 अक्टूबर को पहली सूची जारी की थी, जिसमें 51 उम्मीदवारों के नाम थे. पहली सूची में शामिल प्रमुख नामों में बिहार कैडर के पूर्व IPS अधिकारी आर के मिश्रा (दरभंगा), वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता वाई वी गिरि (मांझी), पटना विश्वविद्यालय और नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति केसी सिन्हा (कुम्हरार) और भोजपुरी गायक रितेश रंजन पांडे (करगहर) शामिल हैं.
NDA में सीटों का बंटवारा
इससे पहले रविवार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ हो गई. इस चुनाव में जदयू और भाजपा में से कोई बड़ा भाई नहीं होगा, बल्कि दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. दिल्ली और पटना में सीट बंटवारे को लेकर कई बैठकों का दौर चला, इसके बाद सीट शेयरिंग पर मुहर लगी. NDA सीट शेयरिंग के अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जबकि सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें और आरएलएम एवं हम को 6-6 सीटें मिली हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.