नई दिल्ली: छठ पूजा का आज तीसरा दिन है. सुहावने लोक गीतों और पारंपरिक प्रसादों की खुशबू के बीच सूर्य भगवान को समर्पित इस त्यौहार की धूम जगह-जगह देखने को मिल रही है. इस बीच बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी छठ पूजा में तल्लीन हैं. डिप्टी सीएम रह चुके और राबड़ी के बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की कुछ तस्वरें शेयर की है. इनमें वह छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार करते हुए नजर आ रही है.
बता दें कि छठ पर्व के दौरान राबड़ी देवी ने मान्यता के मुताबिक चार दिनों तक अपने बेटे और पति की रक्षा के लिए उपवास रखा हैं. इस दौरान राबड़ी को ही अपने हाथ से सारा काम करना पड़ रहा है.
बता दें इससे पहले खबरें आ रही थीं कि तबीयत ठीक न होने के चलते राबड़ी इस बार छठ नहीं मनाएंगी लेकिन परिवार से मिले सपोर्ट के बाद वह पूरी आस्था के साथ छठ मना रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.