Bihar Reservation News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया. नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में कहा कि OBC, SC और ST को मिलने वाले आरक्षण को बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए कोटा बढ़ाकर 65% करने का प्रस्ताव रखा है. इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोगों के लिए 10% आरक्षण शामिल नहीं है.
नीतीश कुमार (Nitish Kumar News) ने कहा कि राज्य में OBC को आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना (OBC ) चाहिए. इसलिए आरक्षण की 50% लिमिट को खत्म किया जाए और कोटा 65% तक हो. इसके साथ-साथ कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों को मिलने वाला 10% का आरक्षण इससे अलग होगा.
प्रस्तावित संशोधित कोटा के तहत, अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) को अब 20% आरक्षण मिलेगा, जबकि OBC और EBC के लोगों को 43% कोटा मिलेगा जो पहले के 30 प्रतिशत से काफी अधिक है. ST अभ्यर्थियों के लिए 2 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव किया गया है. यह प्रस्ताव बिहार विधानसभा के समक्ष विवादास्पद राज्यव्यापी जाति सर्वेक्षण पर पूरी रिपोर्ट पेश किए जाने के कुछ घंटों बाद आया है.
इससे पहले बिहार विधानसभा में मंगलवार को सरकार ने जातीय गणना और आर्थिक सर्वे रिपोर्ट रखी. इस रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में महज 9% ही ऐसे परिवार हैं, जिनकी प्रति माह आय 50 हजार रुपये से अधिक है. सरकार की तरफ से कराए गए जाति आधारित गणना रिपोर्ट के आर्थिक आंकड़ों पर गौर करें तो 6 हजार रुपये तक प्रति महीना आय वाले परिवारों की संख्या जहां 34.13 प्रतिशत है. वहीं 6 हजार से 10 हजार रुपये प्रति महीना आय वाले परिवारों की संख्या 29.61 प्रतिशत है. इसी तरह 10 हजार से 20 हजार तक आय वाले परिवारों की संख्या 18.06% तथा 20 हजार से 50 हजार आय वाले परिवारों की संख्या 9.83% है. 50 हजार रुपये से ज्यादा मासिक आय वाले परिवारों की संख्या मात्र 3.90 प्रतिशत है.
आंकड़ों के मुताबिक, सामान्य वर्ग के लगभग 25 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपये, 23 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार रुपये, 19 फीसदी आबादी की मासिक आय 10 हजार से 20 हजार, 16 फीसदी आबादी की मासिक आय 20 हजार से 50 हजार, 9 फीसदी आबादी की मासिक आय 50 हजार से ज्यादा है. इसी तरह पिछड़ा वर्ग में 33 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपये है. जबकि, अति पिछड़ा वर्ग में 33% आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपये या उससे कम है. पिछड़ा वर्ग में 29% आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार है. वहीं, 18% आबादी की मासिक आय 10 से 20 हजार,10 फीसदी आबादी की मासिक आय 20 से 50 हजार तथा 4 फीसदी आबादी की मासिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.