
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Bihar News: कोरोना की मार, ब्लैक फंगस और फिर व्हाइट फंगस जैसी महामारी को झेल रहे बिहार का एक पुराना और नामी गिरामी अस्पताल की बदहाली देखकर आपको रोना आ जाएगा और आप खुद ही तय कर सकते हैं कि ये अस्पताल कैसे इस महामारी काल में मरीजों का इलाज कर सकता है. हम बात कर रहे हैं दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) की, जो खुद अपनी बदहाली की दास्तां बयां कर रहा है. पिछले दिनों हुई बारिश ने डीएमसीएच की पोल खोलकर रख दी है.
अस्पताल के चारों तरफ गंदगी का अंबार है. अस्पताल में कार्यरत एक नर्स कहती हैं, ”मैं यहां 26 साल से काम कर रही हूं. बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और हमें डीएमसीएच पहुंचने के लिए पैदल चलना पड़ता है.”
Bihar: Premises of Darbhanga Medical College & Hospital (DMCH) waterlogged & polluted, pigs seen roaming around; Administration takes up development work
“I’m working here for 26 yrs. Roads are waterlogged after rainfall & we’ve to walk through it to reach DMCH,” says a nurse pic.twitter.com/8ovtGqUDqF
— ANI (@ANI) May 22, 2021
अस्पताल का परिसर बारिश की वजह से जलमग्न हो गया है और गंदगी इतनी पसरी हुई है कि मरीज क्या परिसर में सूअर घूम रहे हैं. कीचड़ और गंदगी के कारण मेडिकल कॉलेज के आसपास का इलाका इतना प्रदूषित है कि जिस बीमारी ना हो वो भी बीमार हो जाए.
आप खुद देखें इस वीडियो में…
#WATCH | Bihar: Darbhanga Medical College & Hospital premises waterlogged & polluted; Administration undertake development work
अस्पताल की बदहाली पर दरभंगा के डीडीसी तनय सुल्तानिया ने कहा कि “वर्षा के बाद निचले इलाकों में जलभराव की समस्या है. डीएम ने अगले 15 दिनों के भीतर सड़क बनाने का आदेश जारी किया है. हम कचरा प्रबंधन के लिए एक आउटसोर्स एजेंसी के संपर्क में हैं और वे इस पर काम कर रहे हैं.”
“Didn’t set up COVID ward in old building due to construction & technical issues. 140-bed COVID wing is functional in new building,”says DDC, Darbhanga pic.twitter.com/2wPAuRXpvY
— ANI (@ANI) May 22, 2021
वहीं, के मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि डीएमसीएच परिसर सीमा रहित है. इसका कैंपस जल्द ही 100 साल पूरे कर लेगा और उसी के अनुसार बनाया गया था. हम मरीजों के इलाज और उनकी जान बचाने के लिए अपना पसीना और खून बहाते हैं. प्रशासन नई सुविधाओं पर काम कर रहा है. दवा, ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति है : डीएमसीएच चिकित्सा अधीक्षक
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.