Good News: बिहार की शाही लीची को मिली वैश्विक पहचान, GI टैग से हुई लैस

जीआई प्रमाणन मिलने के बाद कोई भी इस इलाके के बाहर की लीची को कानूनी तौर पर इस नाम से नहीं बेचा जा सकता है

Published date india.com Published: October 20, 2018 5:02 PM IST
Good News: बिहार की शाही लीची को मिली वैश्विक पहचान, GI टैग से हुई लैस
बिहार की शाही लीची को मिला GI टैग (विशिष्ट भौगोलिक पहचान)

नई दिल्ली: बिहार की मशूहर शाही लीची को कानूनी तौर पर विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र के उत्पाद का नाम (जीआई) मिला है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार की शाही लीची को जीआई (विशिष्ट भौगोलिक पहचान) पंजीकरण मिल गया है.

महि‍ला वकील के साथ होटल में गए दारोगा को बीजेपी पार्षद ने जमकर पीटा, देखें ये VIDEO

किसानो को होगा फायदा

मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, चंपारण, बेगूसराय और बिहार के आसपास के क्षेत्र की जलवायु बिहारी की शाही लीची की बागवानी के लिए सबसे अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराती है. यह लीची अपने आकार प्रकार और गुणों की वजह से प्रसिद्ध है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एक बार किसी उत्पाद को जीआई प्रमाणन मिलने के बाद कोई भी व्यक्ति या कंपनी इस इलाके के बाहर की लीची को कानूनी तौर पर इस नाम से नहीं बेचा जा सकता है. यह पंजीकरण दस के लिए है जिसका आगे नवीकरण किया जा सकता है. जीआई विश्व व्यापार संगठन के एक कानून के तहत आता है. (इनपुट एजेंसी)

अमृतसर ट्रेन हादसा: 61 लोगों की मौत, बॉलीवुड के दिग्गजों ने जताया शोक, घायलों के लिए मांगी दुआ

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.