सार्वजनिक जगहों पर थूकेंगे तो कर दिये जाएंगे 'फेमस'! जुर्माना भी वसूला जाएगा, जानिये कहां लागू हुआ नियम

खुले में थूकते हुए पकड़े जाने पर शख्स की तस्वीरें शहर भर में लगी वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले पर दिखाई जाएगी और उसे 'नगर शत्रु' (शहर का दुश्मन) के कैटेगरी में रखा जाएगा.

Published date india.com Published: January 6, 2026 1:41 PM IST
Spitting

Bihar News Today: शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए तरह-तरह के उपाय किये जाते हैं. कुछ लोगों की आदत पान, गुटखा और तंबाबू का सेवन कर जगह-जगह थूकने की होती है. इससे बचने का अब एक अनोखा तरीका निकाला गया है. अगर आप सार्वजनिक स्थानों पर थूकते हुए पकड़े गए तो आपकी तस्वीर शहर में जगह-जगह लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी. साथ ही ऐसा करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगेगा. नगर निगम का मकसद टीवी पर ‘फेमस’ कर ऐसे लोगों को ‘जलील’ करने का है. यह कवायद पटना में शुरू हुई है. पटना नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में यह सख्त फैसला लिया है.

लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि खुले में थूकते हुए पकड़े जाने पर अब 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा, उनकी तस्वीरें शहर भर में लगी वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMD) स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी और उन्हें ‘नगर शत्रु’ (शहर का दुश्मन) के तौर पर कैटेगरी में रखा जाएगा.

जानिये क्यों जरूरी हुआ यह कदम?

यह अभियान नगर आयुक्त-सह-प्रबंध निदेशक, पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड, यशपाल मीना के निर्देश पर शुरू किया गया है. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सार्वजनिक जगहों पर थूकने की आदत शहर की सफाई, सुंदरता और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालती है. उन्होंने कहा, ‘सड़कों, फ्लाईओवर, चौराहों और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर बिना रोक-टोक के थूकने से कई इलाके ‘रेड स्पॉट’ बन जाते हैं. इसकी वजह से ये कड़े कदम उठाना जरूरी हो गया है.’

शहर में 3300 से ज्यादा कैमरे

पटना का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) इसे लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा. शहर में लगभग 415 जगहों पर लगभग 3,300 कैमरे लगे हैं, जो 24 घंटे निगरानी के लिए गांधी मैदान के पास ICCC से जुड़े हुए हैं.

‘नगर शत्रु’ के नाम से हो जाएंगे फेमस

कमिश्नर ने ICCC को निर्देश दिया कि सड़कों पर थूकने या गंदगी फैलाने वाले अपराधियों की पहचान करें और उनकी तस्वीरें VMD स्क्रीन पर ‘नगर शत्रु’ के तौर पर दिखाएं. उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. PMC की एनफोर्समेंट टीमें मौके पर ही जुर्माना लगाएंगी. हाल ही में चलाए गए एक अभियान में मल्टी-मोडल हब को पटना जंक्शन से जोड़ने वाले अंडरग्राउंड सबवे के अंदर थूकते हुए पकड़े गए लगभग 250 लोगों से जुर्माना वसूला गया है. पटना नगर निगम की टीम एक्शन मोड में है और ऐसा करने वालों पर हर तरह से नजर रख रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.