सुशासन बाबू ने साल में दूसरी बार तोड़ा ट्रैफिक नियम, CM नीतीश की गाड़ी का पॉल्यूशन फेल! क्या कटेगा चालान?

Bihar News Today: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकारी गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 4 अगस्त को ही समाप्त हो गया था, लेकिन बावजूद इसके यह गाड़ी सड़कों पर दौड़ रही थी.

Published date india.com Updated: November 20, 2024 1:07 PM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (ANI File Photo)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (ANI File Photo)

Bihar News Today: सुशासन बाबू के नाम से मशहूर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि इस बार उनके चर्चा आने की वजह कुछ और है. इस बार नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई गई है. नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी का प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (Pollution Control Certificate) 4 अगस्त को ही समाप्त हो गया था, लेकिन बावजूद इसके यह गाड़ी सड़कों पर दौड़ रही थी. ऐसे में अब सवाल यह उठ रहे हैं कि उनकी गाड़ी का चालान कटेगा या नहीं? विपक्षी दल भी इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं.

पहले का चालान भी है पेंडिंग

मामला मंगलवार को तब सामने में आया, जब मुख्यमंत्री DM दिनेश कुमार राय के पिता की पुण्यतिथि में शामिल होने रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के कुशी बेतिया गांव पहुंचे थे. यह पहली बार नहीं है नीतीश कुमार की गाड़ी ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती पाई गई है. इससे पहले फरवरी 2024 में इस गाड़ी का सीट बेल्ट न लगाने के लिए 1000 रुपये का चालान किया गया था, लेकिन अब तक यह जुर्माना जमा नहीं किया गया है.

RJD ने बोला हमला

मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए RJD नेता विमल कुमार ने कहा, ‘यह बिहार का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री की खुद की गाड़ी प्रदूषण जांच में फेल हो गई है, जबकि वे आम लोगों पर अनावश्यक जुर्माना लगाकर उन्हें परेशान करवा रहे हैं. राज्य के कई मंत्रियों की सरकारी गाड़ियों के कागजात भी अधूरे पाए जाएंगे. इससे सुशासन के दावे की पोल खुलती है.’

‘लगाना चाहिए जुर्माना’

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष कुमार ने मांग की कि गाड़ी पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘हमने भी इस गाड़ी का प्रदूषण जांचा और पाया कि यह कई महीनों से फेल हो रही है. अगर आम आदमी के साथ ऐसा होता तो तुरंत चालान काट दिया जाता. मुख्यमंत्री की गाड़ी पर भी जुर्माना लगाया जाना चाहिए.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.