ठुमका नहीं लगाया तो समझो सस्पेंड...! तेजप्रताप यादव ने पुलिसकर्मी को ऐसा धमकाया, वर्दी में ही करने लगा डांस । VIDEO

वायरल वीडियो पटना के एक होली जश्न का बताया जा रहा है, जिसमें तेजप्रताप ने अपनी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी से नाचने के लिए कहा.

Published date india.com Published: March 15, 2025 6:11 PM IST
ठुमका नहीं लगाया तो समझो सस्पेंड...! तेजप्रताप यादव ने पुलिसकर्मी को ऐसा धमकाया, वर्दी में ही करने लगा डांस । VIDEO

Patna: देशभर में 14 मार्च को होली धूम-धाम से मनाई गई, कई जगह आज यानी 15 मार्च को भी होली के जश्न का सराबोर दिखाई दिया. इस बीच सोशल मीडिया पर आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. होली के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे तेजप्रताप ने वहां मौजूद पुलिसकर्मी को वर्दी में ही ठुमका लगाने पर मजबूर किया. हालांकि तेजप्रताप ने ये भी कहा कि बुरा ना मानो होली है. सोशल मीडिया पर अब आरजेडी नेता का ये वीडियो विवाद का कारण भी बन गया है, बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताई है.

पुलिसकर्मी को नाचने के लिए किया मजबूर

वायरल वीडियो पटना के एक होली जश्न का बताया जा रहा है, जिसमें तेजप्रताप ने अपनी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी से नाचने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर वह ठुमका नहीं लगाएगा तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा. इस घटना के बाद राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है, और विपक्षी दलों ने तेजप्रताप पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार अब बदल चुका है, और यहां ऐसी हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है.

जेडीयू ने की आलोचना

उन्होंने कहा, ‘तेजप्रताप यादव ने पुलिसकर्मी को धमकी दी कि अगर वह नहीं नाचेगा तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा. यह बिहार के बदलते माहौल के खिलाफ है.’ जेडीयू नेता अरविंद निषाद ने भी इस घटना को लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल की याद दिलाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी को धमकाना अनुचित है और ऐसी घटनाएं बिहार की नई छवि के खिलाफ हैं.

बीजेपी ने भी साधा निशाना

बीजेपी ने भी इस मामले पर तेजप्रताप यादव को निशाना बनाया. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजप्रताप के पास किसी को निलंबित करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा, ‘यह नीतीश कुमार की सरकार है, जंगलराज नहीं. ऐसी भाषा का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है. राजद नेताओं का विकास नहीं हुआ है.’ इस घटना ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में बहस छेड़ दी है. विपक्षी दलों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बिहार की प्रगति और विकास के रास्ते में बाधक हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.