पटरी पर बैठकर खेल रहे थे PUBG, कानों में लगे थे ईयरफोन; ट्रेन की चपेट में आने से 3 की मौत

बिहार के बेतिया जिले में तीन दोस्त ट्रेन की पटरी पर बैठकर पबजी खेल रहे थे. इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई.

Published date india.com Published: January 4, 2025 1:34 PM IST
पटरी पर बैठकर खेल रहे थे PUBG, कानों में लगे थे ईयरफोन; ट्रेन की चपेट में आने से 3 की मौत

बिहार के जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुवार (2 जनवरी) को 3 दोस्त रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी गेम खेल रहे थे, इस दौरान तीनों के कानों में ईयरफोन लगे हुए थे.  इसी बीच अचानक ट्रेन आ गई, जिसकी आवाज तीनों दोस्त नहीं सुन पाए और ट्रेन की चपेट में आ गए.  इस घटना में तीनों दोस्तों की मौत हो गई.  इस घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली वैसी ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

कान में ईयरफोन लगे होने के कारण तीनों गेम में इतना ज्यादा खोए हुए थे कि उन्हें आसपास का कुछ सुनाई नहीं दे रहा था. जिसकी वजह से वो इस हादसे का शिकार बन गए. मृत बच्चों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी मंशा टोला निवासी मोहम्मद अली का पुत्र फुरकान आलम, बारी टोला निवासी मोहम्मद टुनटुन का पुत्र समीर आलम और हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है. कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव दिए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.