सीट बंटवारे से असंतुष्‍ट रालोसपा का दावा, 2019 में बुरी तरह हारेगा एनडीए

रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने मंगलवार को एक बार फिर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तारीफ करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में राजग की बुरी हार होगी.

Published date india.com Updated: November 6, 2018 4:08 PM IST
सीट बंटवारे से असंतुष्‍ट रालोसपा का दावा, 2019 में बुरी तरह हारेगा एनडीए

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) में भले ही सीटों पर सहमति बन गई हो, लेकिन एक अन्य घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अभी भी सीट बंटवारे से नाराज दिख रही है. रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने मंगलवार को एक बार फिर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तारीफ करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में राजग की बुरी हार होगी.

पटना में नागमणि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनाधार कम हुआ है जबकि लालू प्रसाद जनाधार वाले नेता हैं. उन्होंने कहा, “जैसा कि मीडिया से खबर मिल रही है कि नीतीश की जद (यू) को 16-17 सीटें मिल रही हैं जबकि रालोसपा को दो सीट दिया जा रहा है. अगर ऐसा ही हुआ तो राजग की 2019 में हार तय है.”

भाजपा से सीट मांगने जैसे प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि रालोसपा भिखारी नहीं है कि सीट मांगते चले. भाजपा के आलाकमान को यह सोचना चाहिए. महागठबंधन के साथ जाने वाले प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि भाजपा आगे सीट तय करेगी. उसके बाद पार्टी की बैठक में तय किया जाएगा कि रालोसपा राजग में रहेगी या महागठबंधन में जाएगी. उन्होंने कहा कि रालोसपा जिस गठबंधन में जाएगी उसकी स्थिति मजबूत होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पिता लालू यादव से मिलने के बाद बोले तेज प्रताप- मैं साधारण इंसान, वो आधुनिक महिला, तलाक पर आगे बढ़ेंगे

गौरतलब है कि रालोसपा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी रविवार को नीतीश के डीएनए पर सवाल उठाते हुए निशान साधा था. मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने नीतीश से पूछा, ”आपको भले ही जरूरत हो या नहीं लेकिन प्रदेश की जनता आप से यह जानना चाहती है कि आपके ‘डीएनए’ की रिपोर्ट क्या है और वह आई या नहीं आई. आई तो क्या रिपोर्ट है. जरा बताने का काम कीजिए.”

उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा, आपकी ‘डीएनए’ रिपोर्ट क्‍या है और आई या नहीं

इससे पहले कुशवाहा ने गत बुधवार को पटना के रवींद्र भवन में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार को ‘बडा भाई’ बताते हुए यह दावा किया था कि राजग में आने के बाद उनसे एक बार हुई व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा था कि 15 साल मुख्यमंत्री रहना बहुत होता है, अब मन संतृप्त हो चुका है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.