Unlock 3 In Bihar: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. वहीं बिहार में भी कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में कमी आई है. इस कारण राज्य सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में कल से Unlock-3 की शुरुआत होगी. आज शाम इस बाबत आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी और इस बैठक में अनलॉक 3 के बाबत फैसला लिया जाएगा. संभावना है कि नीतीश कुमार इस दौरान राज्य में स्कूल-कॉलेजों को खोलने को लेकर कई ऐलान कर सकते हैं. साथ ही कई अन्य राहतें भी लोगों को दी जा सकती हैं.
आज शाम बैठक
अनलॉक 3 के मद्देनजर आज आपदा प्रबंधन समूह की बैठक शाम को होने वाली है. ऐसे में अगले सप्ताह अनलॉक व महामारी को लेकर सरकार की क्या रणनीति होगी इसकी रूपरेखा तय की जाएगी. जानकारी के मुताबिर राज्य में शॉपिंग मॉल्स को खोलने की अनुमति दी जा सकती है. साथ ही रेस्तरां और शादियों से संबंधित कुछ छूट भी लोगों को दी जा सकती है.
वहीं अगर स्कूल खुलने की बात करें तो इसपर जुलाई में फैसला लिया जा सकता है. जानकारों के मुताबिक अभी ऑनलाइन शिक्षा को ही जारी रखने का फैसला लिया जा सकता है. वहीं अनलॉक 3 पर बैठक से पहले जिलाधिकारियों से भी फीडबैक लिया जा रहा है. ऐसे में छूट के दायरे को बढ़ाए जाने की संभावना है. आज शाम तक इस बाबत फैसला लिया जा सकता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.