
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Bihar Ki Khabar: बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यायापतिनगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बढौना गांव में चाची के घर चोरी के आरोपी किशोर की भरे पंचायत में डंडे से पिटाई की गई. अब किशोर की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि जिस समय किशोर की भरे पंचायत में पिटाई की जा रही थी उसका पिता भी वहां मौजूद था. हालांकि इस मामले को लेकर थाने में अब तक कोई नहीं पहुंचा है.
बताया जा रहा है कि गांव के डाकबाबू के घर के बगल में रहने वाली एक महिला के घर में किशोर चुपके से घुस गया. अंदर उसे पेटी के ऊपर रखे 2500 रुपये दिखाई दिए. किशोर ने फिर वो पैसे चुरा लिया. इसी दौरान घर की मालकिन राधा देवी पहुंच गई. उसने फिर युवक को पकड़ लिया और चोरी करने की सूचना आस-पास के लोगों को दी. चोरी की यह बात किशोर के पिता को चल गई. मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई. पंचायत के दौरान ग्रामीणों का जुटान हुआ. फिर चोर और पीड़ित महिला को सामने लाया गया और दोनों से पूछताछ की गई.
पूछताछ में किशोर ने चोरी की बात को स्वीकार कर लिया. किशोर ने पैसे भी वापस कर दिए. मगर फिर भी चोरी के जुर्म में उसे ग्रामीणों ने डंडे की पिटाई के साथ ही 100 बार उठक-बैठक की सजा दी. पिटाई के दौरान ही किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है. मामले के संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार ने कहा कि किशोर के साथ अमानवीय व्यवहार की सूचना मिली है. वायरल वीडियो भी उन्हें प्राप्त हुआ है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. हालांकि अब तक पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.