Who Is Deepak Prakash: कौन हैं दीपक प्रकाश? बिना चुनाव लड़े ही नीतीश की नई कैबिनेट में बन गए मंत्री

Who Is Deepak Prakash: पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बिहार की नई सरकार में इस बार 26 मंत्री बनाए गए हैं.

Published date india.com Updated: November 20, 2025 1:07 PM IST
Who Is Deepak Prakash Kushwaha
Who Is Deepak Prakash Kushwaha

Who Is Deepak Prakash Kushwaha: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था. नीतीश कुमार के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत BJP-NDA गठबंधन के कई सहयोगी पहुंचे. नीतीश के शपथ समारोह में NDA का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला. नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी, JDU, LJPR और कुशवाहा की पार्टी RLM के कोटे से कुल 26 मंत्री बनाए गए. इनमें से एक नाम हालांकि चौंकाने वाला रहा.

कौन हैं दीपक प्रकाश (Who Is Deepak Prakash)

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में एक नाम ऐसा भी है जिसने बिना चुनाव लड़े मंत्री पद की शपथ ली. आइये जानते हैं कौन हैं दीपक प्रकाश जिन्हें नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है. दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बेटे हैं. NDA के सहयोगी के रूप में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है. पार्टी को छह सीटें मिली थीं, जिसमें से 4 पर जीत दर्ज करने में वह कामयाब रही. हालांकि कुशवाहा ने मंत्री पद के लिए अपने विधायकों की बजाय बेटे पर भरोसा जताया. कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश इस समय किसी सदन के सदस्य नहीं हैं. उन्हें अगले छह महीने में विधानपरिषद या विधानसभा का सदस्य बनना होगा.

‘लव-कुश’ समीकरण के बादशाह

बता दें कि बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा अपने ‘लव-कुश’ समीकरण के लिए जाने जाते हैं. दरअसल, OBC-कुर्मी समुदाय और ओबीसी कुशवाहा (कोइरी) समूह को एक साथ ‘लव-कुश’ कहा जाता है. इनकी बिहार में अच्छी आबादी है और उपेंद्र कुशवाहा को इस वर्ग का सबसे प्रमुख नेता माना जाता है.

बिहार की नई सरकार में इस बार कितने मंत्री? (Bihar New Minister List)

  1. सम्राट चौधरी
  2. विजय सिन्हा
  3. दिलीप जायसवाल
  4. मंगल पांडेय
  5. नितिन नवीन
  6. सुरेंद्र मेहता
  7. संजय टाइगर
  8. लखिन्द्र पासवान
  9. श्रेयशी सिंह
  10. अरुण शंकर प्रसाद
  11. राम कृपाल यादव
  12. रमा निषाद
  13. नारायण शाह
  14. प्रमोद चंद्रबंशी
  15. अशोक चौधरी
  16. लेसी सिंह
  17. सुनील कुमार
  18. बिजेंद्र यादव
  19. श्रवण कुमार
  20. विजय चौधरी
  21. मदन साहनी
  22. जमा खान
  23. संजय पासवान
  24. संजय सिंह
  25. संतोष सुमन
  26. दीपक कुशवाहा

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.