Who Is Ias Manish Verma Nitish Kumar Handed Over Big Responsibility Day After Joining Jdu
कौन हैं IAS मनीष वर्मा? JDU ज्वाइन करने के 2 दिन बाद ही नीतीश कुमार ने सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी
मनीष वर्मा (Manish Verma) को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. बिहार में अगले साल चुनाव होना है. वर्मा की नियुक्ति इसे देखते हुए अहम मानी जा रही है.
बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नाम बहुत चर्चा में है. वह नाम है आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा (Manish Verma) का. IAS मनीष वर्मा 9 जुलाई को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हुए हैं. 2 दिन बाद यानी 11 जुलाई को उन्हें पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राष्ट्रीय महासचिव भी नियुक्त कर दिया है. पार्टी के महासचिव और एमएलसी आफाक अहमद खान ने गुरुवार को बताया कि JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से मनीष वर्मा को JDU का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है.
दो दिन पहले हुए थे पार्टी में शामिल
मंगलवार को JDU के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मनीष वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलवाई थी. इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा भी मौजूद थे. साल 2000 बैच के IAS अधिकारी मनीष कुमार वर्मा पटना के डीएम भी रह चुके हैं.
JDU में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि पहले JDU मेरे दिल में था और अब मैं इस दल में आ गया हूं. वह सीएम नीतीश कुमार के एडवाइजर भी रह चुके हैं. पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सदयस्ता ग्रहण करने के बाद मनीष वर्मा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. 2000 बैच के ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी वर्मा ने कथित तौर पर नीतीश कुमार की सलाह पर 2021 में स्वेच्छा से सेवा से सेवानिवृत्ति ले ली थी. तब से वह मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मनीष वर्मा को पार्टी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीते हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्मा को JDU के संभावित नेता और नीतीश कुमार के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर भी चर्चा में रखा गया था.
कौन हैं मनीष वर्मा (Who Is Manish Verma)
मनीष वर्मा (50 साल) बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता डॉ. अशोक वर्मा बिहारशरीफ के एक प्रमुख चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं. वर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहारशरीफ के एक सरकारी स्कूल से की. उन्होंने IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने से पहले पटना के एक स्कूल में भी पढ़ाई की. उन्होंने साल 2000 में UPSC क्रैक करने से पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में भी काम किया है.
Add India.com as a Preferred Source
वर्मा की पहली पोस्टिंग कालाहांडी में हुई और फिर वे ओडिशा के रायगरा के गुनुपुर में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) बन गए. बिहार में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने से पहले वे 12 साल तक ओडिशा में रहे. बिहार में वे पटना और पूर्णिया के जिला मजिस्ट्रेट भी रह चुके हैं. मनीष वर्मा साल 2016 से 2021 तक मुख्यमंत्री के सचिव पद पर भी तैनात थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.