कौन हैं नंदकिशोर यादव जिन्हें बनाया जा रहा बिहार विधानसभा का नया अध्यक्ष? जानें इनके बारे में सबकुछ

Who Is Nand Kishore Yadav: 13 फरवरी को BJP विधायक नंदकिशोर यादव (Who Is Nand Kishore Yadav) को विधानसभा अध्यक्ष की शपथ दिलाई जाएगी.

Written by: Parinay Kumar
Updated: February 12, 2024, 5:55 PM IST

Bihar News Today: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बनेंगे. मंगलवार 13 फरवरी को सुबह 10 बजे BJP विधायक नंदकिशोर यादव (Who Is Nand Kishore Yadav) को विधानसभा अध्यक्ष की शपथ दिलाई जाएगी. विधानसभा के उपाध्य क्षमहेश्वरी हजारी नंद किशोर यादव को शपथ दिलाएंगे.

कौन हैं नंद किशोर यादव

नंद किशोर यादव भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सक्रिय सदस्य हैं. नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) का जन्म 26 अगस्त 1953 को पटना में हुआ था. वह जून 2013 में महागठबंधन के विभाजन के बाद बिहार सरकार में मंत्री के रूप में शामिल हुए थे. नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता की भी भूमिका निभा चुके हैं.

पार्षद से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

नंद किशोर यादव का राजनीतिक सफर पटना नगर निगम के पार्षद चुने जाने से शुरू हुआ था जो आज इस मुकाम तक पहुंचा है. नंद किशोर यादव लगातार 7वीं बार साल साल 2020 में भी अपने गृह क्षेत्र पूर्वी पटना (बाद में पटना साहिब) विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं.

पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर भी बने

नंदकिशोर यादव 1978 में पटना नगर निगम के पार्षद बने. 1978 में ही उन्हें जनता युवा मोर्चा के पटना जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी भी मिल गई. साल 1982 में पटना नगर निगम के उप महापौर बन उन्होंने पूरे शहर की साफ-सफाई, बत्ती-रौशनी एवं अन्य जन कल्याणकारी कार्य करवाकर पार्टी का जनाधार मजबूत किया. यादव को 1983 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पटना महानगर का अध्यक्ष बनाया गया. सन 1990 के पूर्व तक नंदकिशोर यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे. 1990 में भाजपा नेतृत्व ने इन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना कर एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी जिसका इन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया.

1995 में पहली बार बने विधायक

साल 1995 में नंदकिशोर यादव पहली बार पूर्वी पटना विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए. उन्हें 1998 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी मिली. इनके अध्यक्षीय कार्यकाल में सन 1999 में हुये लोकसभा के चुनाव में NDA को शानदार जीत मिली और इसके 41 प्रत्याशी निर्वाचित हुए. 2000 में पूर्वी पटना क्षेत्र से दूसरी बार विधायक निर्वाचित होने के बाद सन 2003 में इन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का बिहार प्रदेश संयोजक के साथ-साथ BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं केन्द्रीय अनुशासन समिति के सदस्य के रूप में बड़ी जिम्मेवारी मिली. फरवरी 2005 में तीसरी बार और उसी साल नवंबर में हुए चुनाव में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए. नंदकिशोर यादव ने 2010 में 5वीं बार और 2015 के चुनाव में छठी बार पटना साहिब (पुराना पूर्वी पटना) विधानसभा क्षेत्र से जीत का परचम लहराया.

नेता प्रतिपक्ष की भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

साल 2005 में वह पथ निर्माण एवं पर्यटन मंत्री बने. 2008 में इन्हें स्वास्थ्य मंत्री भी बनाया गया. फिर 2010 के विधानसभा चुनाव के बाद नंदकिशोर यादव को पथ निर्माण मंत्री बनाया गया. 2017 में BJP-जदयू गठबंधन की नई सरकार के बनने के बाद उन्हें पुनः पथ निर्माण मंत्री बनाया गया था. नीतीश कुमार के BJP से अलग होने के बाद सन 2013 में यादव को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेवारी मिली. साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से पुनः निर्वाचित हुए.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.