शराबी पति की गाली-गलौज, मारपीट से तंग आ गई थी महिला, लोन रिकवरी एजेंट से रचा ली शादी- चर्चा में है यह प्रेम विवाह | VIDEO

महिला को उस शख्स से प्यार हो गया, जो उसके घर लोन रिकवरी के लिए अक्सर आता था. फिर दोनों ने शादी कर दी. दोनों की शादी आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Published date india.com Updated: February 13, 2025 1:28 PM IST
शराबी पति की गाली-गलौज, मारपीट से तंग आ गई थी महिला, लोन रिकवरी एजेंट से रचा ली शादी- चर्चा में है यह प्रेम विवाह | VIDEO

बिहार के जमुई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पति के गाली गलौज और मारपीट से परेशान होकर उस वसूली एजेंट से शादी कर ली, जो उसके घर लोन रिकवरी के लिए अक्सर आता था. अब यह प्रेम विवाह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. इंद्रा कुमारी की शादी साल 2022 में जमुई के रहने वाले नकुल शर्मा से हुई थी. शराबी नकुल इंद्रा के साथ दुर्व्यवहार करता था. शारीरिक और भावनात्मक शोषण को सहन करने में नाकाम रहने के बाद इंद्रा ने इससे बचने का रास्ता खोजा.

प्यार में बदल गई दोस्ती

इसी दौरान उसकी मुलाकात पवन कुमार यादव से हुई, जो एक फाइनेंस कंपनी में लोन रिकवरी एजेंट का काम करता है. दोनों के रिश्ते की शुरुआत तब हुई जब पवन लोन रिकवरी के लिए उसके घर अक्सर आता-जाता था. समय के साथ दोनों की जान-पहचान दोस्ती में बदल गई. इसके बाद दोस्ती को प्यार में बदलने में देर नहीं लगी. फिर दोनों ने शादी का फैसला किया.

Image

5 महीने रिश्ता छिपाकर रखा

लगभग पांच महीने तक इंद्रा और पवन ने अपने रिश्ते को लोगों से छिपाकर रखा. इसके बाद वे 4 फरवरी को पश्चिम बंगाल के आसनसोल पहुंचे, जहां इंद्रा की मौसी रहती हैं. दोनों कुछ दिन वहां रहे और फिर जमुई वापस लौट गए. इसके बाद 11 फरवरी को दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली. पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी में कई लोग शामिल हुए.

शादी का वीडियो वायरल

शादी के तुरंत बाद, समारोह का एक वीडियो सामने आया और वायरल हो गया. पवन के परिवार ने इस शादी को स्वीकार कर लिया, लेकिन इंद्रा के परिवार ने इसका विरोध किया है. इंद्रा के परिवार वालों ने पवन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. इंद्रा ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से पवन से शादी की है. पवन के खिलाफ दर्ज की गई FIR और इंद्रा के परिवार की धमकियों के बाद नवविवाहित जोड़े ने अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.