10 लाख की FD या हर महीने 5 हजार की SIP.... कौन पहले बनाएगा करोड़पति, जान लें पूरा कैल्कुलेशन

लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट से मोटा फंड बनाने के लिए बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट और सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) दो बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. सवाल यह है कि दोनों में से कौन सी स्कीम आपको पहले करोड़पति बनाएगी. हम आपको इन दोनों स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप इनमें निवेश करके ज्यादा फायदा कमा सके.

Published date india.com Published: August 27, 2025 7:34 PM IST
10 लाख की FD या हर महीने 5 हजार की SIP.... कौन पहले बनाएगा करोड़पति, जान लें पूरा कैल्कुलेशन
SIP मार्केट बेस्ड इंवेस्टमेंट टाइप है. इसके जरिए किसी म्यूचुअल फंड में एक निश्चित रकम एक निश्चित समय के लिए लगाया जाता है.

पैसे से पैसा बनाने के लिए अपनी सेविंग को किसी अच्छी स्कीम में इंवेस्ट करना भी आना चाहिए. हर कोई निवेश के लिए किसी ऐसी स्कीम की तलाश में रहता है, जहां पैसा लगाने पर आपको शानदार रिटर्न मिले. अगर आप लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट से करोड़पति बनना चाहते हैं, तो आपके पास कई ऑप्शन हो सकते हैं. लेकिन अगर इस ऑप्शन में टाइम लिमिट सेट कर दी जाए, तो वहां मनी मेकिंग स्ट्रैटजी काम आती है. लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट से मोटा फंड बनाने के लिए बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट और सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) दो बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. सवाल यह है कि दोनों में से कौन सी स्कीम आपको पहले करोड़पति बनाएगी. इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप इनमें निवेश करके ज्यादा फायदा कमा सके.

SIP और FD में अंतर?
वैसे इंवेस्टमेंट और रिटर्न के लिहाज से देखें, तो SIP और FD दोनों ही अच्छे ऑप्शन हैं. SIP मार्केट बेस्ड इंवेस्टमेंट टाइप है. इसके जरिए किसी म्यूचुअल फंड में एक निश्चित रकम एक निश्चित समय के लिए लगाया जाता है. इसलिए ये शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है. दूसरी ओर, फिक्स्ड डिपॉजिट एक लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट स्कीम है. इसे आप बैंक या पोस्ट ऑप्शन कहीं से भी करा सकते हैं. दोनों में ही सरकार की गारंटी मिलती है. इसमें लगाया गया आपका पैसा सेफ रहता है और आपको गारंटीड रिटर्न भी मिलता है.

अभी किसमें मिल रहा कितना रिटर्न?
फिक्स्ड डिपॉजिट में आम नागरिकों को 6.60%, सीनियर सिटीजन को 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.20% का इंटरेस्ट मिल रहा है. जबकि SIP पर 12% या उससे ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है. हम कैलकुलेशन में समझेंगे कि 10 लाख की FD और 5000 की SIP में कौन ज्यादा रिटर्न दे सकता है.

FD से 1 करोड़ में कितने समय में बनेगा?
मान लेते हैं कि मिस्टर A ने बैंक में 10 लाख लंपसम की FD कराई है. इस पर सालाना 7% इंटरेस्ट मिल रहा है. अगर इस FD की मैच्योरिटी 10 साल रखी जाती है, तो 19.67 लाख बनेंगे. इसी तरह 15 साल में 27.59 लाख, 20 साल में 38.70 लाख रुपये, 25 साल में 54.23 लाख रुपये, 30 साल में 76.12 लाख रुपये और 33.5 साल में 1 करोड़ रुपये बनेंगे. इसका मतलब यह हुआ कि 10 लाख की FD को 1 करोड़ बनने में लगभग 33.5 साल लग जाएंगे. ये भी तब होगा, जब इंटरेस्ट 7% से नीचे न हो जाए और FD करने वाला कोई ट्रांजैक्शन न करें.

5000 की SIP से कितने समय में बनेगा 1 करोड़ का फंड?
मान लीजिए मिस्टर B ने हर महीने 5,000 की SIP शुरू की है. इसपर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिल रहा है. इस हिसाब से अगले 20 साल में 12 लाख का निवेश होगा, लेकिन रिटर्न 34.88 लाख मिलेगा. इसी तरह 25 साल में 15 लाख का निवेश होगा, लेकिन मैच्योरिटी अमाउंट 67.28 लाख रुपये होगा. 29 साल में 17.4 लाख रुपये का निवेश होगा और करीब 1 करोड़ का मैच्योरिटी अमाउंट तैयार हो जाएगा. 30 साल बाद 18 लाख के इंवेस्टमेंट पर कुल 1.53 करोड़ का फंड तैयार हो जाएगा. इसका मतलब है कि 5,000 की SIP से महज 29 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बन जाएगा. वहीं, अगर आप FD की तरह 5000 की SIP 33.5 साल तक जारी रखते हैं, तो कंपाउंडिंग की ताकत से आपका कुल रिटर्न 2.71 करोड़ रुपये हो जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कौन सी स्कीम आपके लिए बेहतर?
अगर आप बाजार का उतार-चढ़ाव नहीं झेल सकते, तो FD एक बेहतर ऑप्शन है. लेकिन, 1 करोड़ रुपये तक पहुंचने के लिए इसे 33.5 साल लग जाएंगे. ये प्रैक्टिकल नहीं है. अगर आप रिस्क ले सकते हैं और डिसिप्लीन बनाकर रख सकते हैं, तो 29 साल में ही 1 करोड़ का फंड SIP से बन जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.