ये हैं 5 साल में बेहतरीन रिटर्न देने वाले 5 Multi Cap Funds, तीसरे ने तो निवेशकों को कर दिया मालामाल

Written By: Anjali Karmakar Updated by: Anjali Karmakar
Updated Date:December 10, 2025 8:15 PM IST

अगर कोई निवेशक सही फंड चुनते हैं और अनुशासन के साथ अपनी SIP जारी रखते हैं,तो बड़ा फंड तैयार होकर रहेगा. यहां हम आपको 5 ऐसे टॉप मल्टी कैप फंड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पिछले 5 साल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता है, ताकि जिंदगी में फाइनेंशियल फ्रीडम रहे. वैसे करोड़पति बनने का कोई शॉर्ट कट नहीं होता. लेकिन, अगर सही प्लानिंग, स्मार्ट इंवेस्टमेंट और सेविंग का ध्यान रखा जाए, तो कम समय में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. लेकिन,बेहतर रिटर्न पाने के लिए हमें सिर्फ निवेश करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि किस तरह के फंड में पैसा लगा रहे हैं, ये समझना उससे भी ज्यादा जरूरी है.

Advertising
Advertising

पहले स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप को समझिए

मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी मार्केट वैल्यू के हिसाब के देश की सभी कंपनियों को 3 कैटेगरी में बांटा गया है. 20 हजार करोड़ रुपये या इससे ज्यादा की वैल्यू वाले फंड लार्ज कैप कहलाते हैं. 20 हजार करोड़ रुपये से कम, लेकिन 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू वाले फंड को मिड कैप कंपनी कहा जाता है. आमतौर पर 500 करोड़ रुपये से कम मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनियों को स्मॉल कैप माना जाता है.

मल्टी कैप फंड क्या होते हैं?

मल्टी कैप फंड, डायवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड होते हैं. यानी ये स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप का एक पैकेज फंड होते हैं. इस कैटेगरी के फंड में पैसा लगाने पर इंवेस्टर्स का 25% पैसा स्मॉल कैप कंपनियों, 25% मिड कैप कंपनियों और 25% लार्ज कैप कंपनियों में निवेश होता है. बाकी 25% पैसा फंड मैनेजर अपने हिसाब से इंवेस्ट कर सकता है.

1. ICICI प्रूडेंशियल मल्टी कैप फंड

ICICI प्रूडेंशियल मल्टी कैप फंड इस लिस्ट का एक पुराना और भरोसेमंद नाम है. 1994 में लॉन्च हुए इस फंड ने पिछले 5 साल में 18.32% का सालाना रिटर्न दिया है.इस फंड में 33,000 रुपये की मंथली SIP की वैल्यू आज 31.27 लाख रुपये हो चुकी है. इसका AUM 16,067 करोड़ रुपये है और NAV 809.15 रुपये है.

2.महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी कैप फंड

महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी कैप फंड ने पिछले 5 साल में 18.25% का रिटर्न दिया है. यहां 33,000 रुपये की मंथली SIP बढ़कर 31.19 लाख रुपये हो गई है. 2017 में लॉन्च हुए इस फंड का AUM 6,055 करोड़ रुपये है.इसका NAV 36.05 रुपये है. हालांकि, इसका एक्सपेंस रेश्यो थोड़ा ज्यादा 1.77% है.

3. निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड

रिटर्न के मामले में निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड सबसे आगे रहा है. पिछले 5 साल में इस फंड ने अपने निवेशकों को 27.76% का सालाना रिटर्न दिया है. इसका असर यह हुआ कि अगर किसी ने 5 साल पहले इसमें 33,000 रुपये की मंथली SIP शुरू की होती, तो आज उसका कुल फंड बढ़कर 33.97 लाख रुपये हो गया होता. यह फंड 2005 में लॉन्च हुआ था. इसमें आप महज 500 रुपये से SIP शुरू कर सकते हैं.

4.बड़ौदा BNP

बड़ौदा BNP पारिबा मल्टी कैप फंड ने पिछले 5 साल में 17.25% का रिटर्न दिया है. इस दौरान 33,000 रुपये की मंथली SIP की वैल्यू 30.45 लाख रुपये हो गई है. इसका AUM 3,108 करोड़ रुपये है और एक्सपेंस रेश्यो 1.97% है.इसमें SIP की शुरुआत मिनिमम 3 हजार रुपये से की जा सकती है.

5.सुंदरम फंड

वहीं, सुंदरम मल्टी कैप फंड ने इसी अवधि में 16.40% का रिटर्न दिया है. यहां SIP की वैल्यू बढ़कर 29.82 लाख रुपये हुई है. सुंदरम फंड का AUM 2,928 करोड़ रुपये है. इसका एक्सपेंस रेश्यो 1.98% है. इसमें भी SIP की शुरुआत 3,000 रुपये से कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर:–इस आर्टिकल में दी गई जानकारी रिपोर्ट के आधार पर है. किसी भी शेयर या फंड्स में निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. India.com किसी भी तरह के वित्तीय जोखिम के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें