7th Pay Commission: डीए के मोर्चे पर एक और अच्छी खबर! 95,000 रुपये तक बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी, जानिए- कैसे करें गणना?

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए के मोर्चे पर एक और अच्छी खबर आ रही है. अगर ऐसा हो गया, तो सैलरी 95,000 रुपये तक बढ़ सकती है. यहां गणना करके बताया गया है.

Published date india.com Updated: August 2, 2021 9:25 AM IST
cash
46 दिनों से 149 दिनों की परिपक्वता वाली FD

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी हो गया है, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है. लेकिन अब कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी आ रही है. सरकार जल्द ही जून का भी महंगाई भत्ता इसके साथ जोड़ सकती है. अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर में 28 फीसदी की जगह 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. बता दें, जून 2021 का महंगाई भत्ता अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन एआईसीपीआई के आंकड़ों से साफ है कि इसमें 3% की बढ़ोतरी होगी. इसका भुगतान कब किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है. कर्मचारी संगठन के मुताबिक, इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है.

अगर महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह 31 फीसदी हो जाएगा और अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन एक बार फिर बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं वेतन और ग्रेड के हिसाब से कितनी बढ़ेगी सैलरी…

7वें वेतन आयोग मैट्रिक्स के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों की लेवल-1 वेतन सीमा 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक है. यानी एक केंद्रीय कर्मचारी की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये होती है और इसी के आधार पर हम हिसाब लगाते हैं कि सितंबर महीने में एक कर्मचारी को कितनी सैलरी मिलेगी.

28% महंगाई भत्ते पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन – 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (28%) – 5,040 रुपये प्रति माह
अब तक का महंगाई भत्ता (17%) – 3,060 रुपये प्रति माह
कितना बढ़ा महंगाई भत्ता- 1980 रुपये बढ़ा
वार्षिक वेतन में प्रति माह – 1980*12 = 23760 रुपये

31% महंगाई भत्ते पर गणना

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कर्मचारी का मूल वेतन – 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (31%) – 5,580 रुपये प्रति माह
अब तक का महंगाई भत्ता (17%) – 3,060 रुपये प्रति माह
कितना बढ़ा महंगाई भत्ता- 2520 रुपये प्रति माह
वार्षिक वेतन में वृद्धि – 2520*12 = 30240 रुपये

अधिकतम मूल वेतन पर गणना

अब यही हिसाब लेवल-1 के तहत दिए जाने वाले अधिकतम वेतन पर किया जाता है. लेवल-1 पर अधिकतम वेतन 56,900 रुपये है और 28 फीसदी भत्ते के हिसाब से इस मूल वेतन पर सालाना महंगाई भत्ता 1,91,184 रुपये होगा. हालांकि अगर अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना बढ़ोतरी 75,108 रुपये होगी.

28% महंगाई भत्ते पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन – 56,900 रुपये
नया महंगाई भत्ता (28%) – 15,932 रुपये प्रति माह
अब तक महंगाई भत्ता (17%) – 9,673 रुपये प्रति माह
कितना बढ़ा महंगाई भत्ता- 6259 रुपये प्रति माह
वार्षिक वेतन में वृद्धि – 6259*12 = 75108 रुपये

31% महंगाई भत्ते पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन – 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (31%) – 17,639 रुपये प्रति माह
अब तक का महंगाई भत्ता (17%) – 9,673 रुपये प्रति माह
कितना बढ़ा महंगाई भत्ता- 7966 रुपये प्रति माह
वार्षिक वेतन में वृद्धि – 7966*12 = 95,592 रुपये

31 प्रतिशत महंगाई भत्ते के अनुसार 56900 रुपये मूल वेतन पर कुल वार्षिक महंगाई भत्ता 2,11,668 रुपये होगा. हालांकि अगर अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना की बढ़ोतरी 95,592 रुपये होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.